फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvNZ: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर जीत के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी टीम इंडिया

Sat, 02 Feb 2019 08:07 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 02 Feb 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
india predicted xi for the fifth odi against new zealand at Wellington
टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी व पांचवा मुकाबला रविवार यानी 3 फरवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 की बढ़त बना चुकी है और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। लगातार तीन वन-डे जीतने के बाद चौथे मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 



'हिटमैन' रोहित शर्मा टीम की अगुआई में टीम इंडिया को चौथे वन-डे में आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। उस मैच में टीम इंडिया की महज 92 रन पर ही सिमट गई थी। वह भारत का वन-डे क्रिकेट की इतिहास में सातवां सबसे कम स्कोर था। 

बता दें कि विराट को अंतिम दो वन-डे और टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। वहीं, पांचवें वन-डे के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल हो सकता है। आइए जानते हैं हिटमैन रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के सहारे जीत के साथ वन-डे सीरीज का समापन करने उतर सकती है?
 

india predicted xi for the fifth odi against new zealand at Wellington
rohit sharma

ओपनर
टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। लगातार तीन मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद दोनों बल्लेबाजों नें पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। कप्तान रोहित शुद 7 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। पांचवे मुकाबले में  इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को काफी उम्मीदें हैं।
 

india predicted xi for the fifth odi against new zealand at Wellington
दिनेश कार्तिक

मिडिल ऑर्डर
चौथे मैच में मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते कप्तान विराट कोहली नजर नहीं आएंगे। उन्हें अंतिम दो वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। विराट की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल नजर आएंगे। पिछले मैच में डेब्यू करने वाले शुभमन पहले मैच में महज 9 रन बनाकर चलते बने थे। वह वन-डे में डेब्यू करने वाले 227वें खिलाड़ी बने थे। इसके अलावा दिनेश कार्तिक और अंबाती रायुडू मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
india predicted xi for the fifth odi against new zealand at Wellington
एमएस धोनी

विकेटकीपर/ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आएंगे। विवाद के बाद टीम में शानदार वापसी करते हुए पांड्या ने तीसरे मैच में शानदार वापसी की और चौथे वन-डे में उन्होंने 16 रन बनाए। हार्दिक के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में एमएस धोनी पांचवे मैच में नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
india predicted xi for the fifth odi against new zealand at Wellington
मोहम्मद शमी

गेंदबाज
टीम इंडिया दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती है। तेज गेंदबाज की भूमिका में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी नजर आ सकते हैं। वहीं, चाइनामैन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के हाथों स्पिन की जिम्मेदारी हो सकती है। खलील अहमद को बाहर बैठना पड़ सकता है।

नोट- महज यह हमारा आकलन भर है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन ही लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed