फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कोहली की टोली' के पास ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका'

Sat, 03 Nov 2018 12:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
India has better chanse to win test series against australia, absence of smith-warner: Jeff Thomson
test team india

ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज जैफ थॉमसन ने शुक्रवार को कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में जीत की प्रबल दावेदर होगी। 



 

India has better chanse to win test series against australia, absence of smith-warner: Jeff Thomson
Jeff Thomson

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंदबाज माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि स्मिथ और वार्नर की गैरमौजूदगी में उनकी बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है। इन दोनों खिलाड़ियों को केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप में 12 महीने निलंबन की सजा दी गई है। 
 

India has better chanse to win test series against australia, absence of smith-warner: Jeff Thomson
virat-Thomson

भुवनेश्वर में आयोजित एकामरा खेल साहित्य महोत्सव में थॉमसन ने कहा, 'भारतीय टीम काफी मजबूत है, उनकी तेज गेंदबाजी अच्छी है और आगामी दौरे पर अगर वह अच्छा खेलेंगे तो जीत दर्ज करेंगे। इसकी कोई वजह नहीं है कि भारतीय टीम स्मिथ और वार्नर के बिना खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
India has better chanse to win test series against australia, absence of smith-warner: Jeff Thomson
pakvaus

'टेस्ट में तेज गेंदबाजों की स्थिति' विषय पर बोलते हुए ऑस्ट्रेलिया के 68 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में आप ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का फुटवर्क देखा होगा। उनमें तकनीक की कमी दिखी और वह गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश में रहते थे। ऐसा इसलिए हो रहा कि वे बहुत ज्यादा टी-20 और एकदिवसीय मैच खेल रहे है।'

विज्ञापन
India has better chanse to win test series against australia, absence of smith-warner: Jeff Thomson
विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तुलना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कोहली महान बल्लेबाज बनने की तरफ अग्रसर है। अगर वह गुजरे वक्त में खेले होते तो उनके खेल का तरीका अलग होता। इन दिनों बल्लेबाज अगर दो ओवर में रन नहीं बना पाता है तो बड़ा शॉट खेलना चाहता है जो जोखिम भरा होता है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed