फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Haris Rauf and Will Jacks fight, Rauf Shows bat to Jacks Tension Escalates PAK vs ENG ODI, Watch Video

पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा: जैक्स से क्यों भिड़े रऊफ? बैट दिखाया और अंपायर को धक्का भी मारा

Mon, 26 Oct 2026 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Oct 2026 12:37 PM IST
सार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

विज्ञापन
Haris Rauf and Will Jacks fight, Rauf Shows bat to Jacks Tension Escalates PAK vs ENG ODI, Watch Video
विल जैक्स से भिड़े हारिस रऊफ - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान ने रविवार को खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड को एक विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने शादाब खान के शतक की बदौलत 242 रन के लक्ष्य को 47.1 ओवर में नौ विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। शादाब प्लेयर ऑफ द मैच रहे, लेकिन इस मैच में हारिस रऊफ की भी चर्चा हो रही है। दरअसल, मैच के दौरान वह इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स से भिड़ गए। इसके बाद जो रूट और अंपायर्स को बीच बचाव करना पड़ा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है पूरी घटना?
यह घटना पाकिस्तान की पारी के दौरान 46वें ओवर में घटी। सैम करन तब गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने शादाब को इस ओवर में एक शॉर्ट गेंद फेंकी। तब शादाब 99 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस पर शादाब ने वाइड की अपील की। हालांकि, इसी बीच कैमरा हारिस पर शिफ्ट हुआ, जो कि जैक्स के साथ तू-तू-मैं-मैं करते दिखे। बातचीत बढ़ी तो रऊफ आक्रामक तरीके से बैट लेकर जैक्स की ओर बढ़ते दिखे। यह देख अंपायर ने बीच बचाव किया और तुरंत दोनों के बीच आ गए और मामले को और बिगड़ने से रोका। इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट ने भी मामले में बीच बचाव किया और रऊफ को शांत करने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड का पारी
मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 46.4 ओवर में 241 रन बनाए और टीम ऑलआउट हो गई। टॉम बैंटन चार रन, जो रूट पांच रन, कप्तान हैरी ब्रूक एक रन, जॉर्डन कॉक्स छह रन, विल जैक्स 13 रन, लियाम डॉसन पांच रन, जेमी ओवरटन 10 रन और हेनरी क्रोकॉम्बे आठ रन बना सके। बेन डकेट ने 111 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली। वहीं, सैम करन ने 52 गेंद में पांच चौके की मदद से 42 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से कप्तान अफरीदी ने चार और रजाउल्लाह ने दो विकेट लिए। हारिस रऊफ को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी
जवाब में पाकिस्तान की टीम को लगातार झटके मिलते रहे। टीम ने 31 रन तक फखर जमां (10), सैम अयूब (6) और बाबर आजम (10) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद साद बेग और सलमान आगा ने चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन साद के आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई। साद 22 गेंद में सात चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आगा 26 रन बना सके। हसन नवाज 15 रन, अराफात मिनहास एक रन, शाहीन चार रन और रजाउल्लाह आठ रन बना सके। इसके बाद शादाब ने हारिस रऊफ के साथ 10वें विकेट के लिए 89 रन की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान टीम को जीत दिलाई। 

एक समय टीम का स्कोर 154 रन पर नौ विकेट था और इंग्लैंड की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। लेकिन शादाब ने हार नहीं मानी और आखिरी विकेट के लिए हरीस रऊफ के साथ अहम साझेदारी की। रऊफ ने 19 गेंदों पर सात रन बनाए और शादाब का बखूबी साथ दिया। शादाब को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शादाब 96 गेंद में 13 चौके और पांच छक्के की मदद से 113 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, हारिस सात रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से ओवरटन ने तीन विकेट लिए, वहीं एटकिंसन और डॉसन को दो-दो विकेट मिले। क्रोकॉम्बे और जैक्स को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed