फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रन मशीन' विराट पर लगाम लगाना आसान, मगर जल्द करना होगा ये काम

Sat, 03 Nov 2018 12:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
former aus pacer Jeff Thomson says virat kohli is good batsman but stop soon do this technique 
virat kohli

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जिस हिसाब से बल्लेबाजी कर रहे हैं उसके रोकना वाकई कठिन हैं, लेकिन उनपर लगाम लगाया जा सकता है। 


 

former aus pacer Jeff Thomson says virat kohli is good batsman but stop soon do this technique 
virat-Thomson

68 वर्षीय पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेफ थॉमसन ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एकामरा स्पोर्ट्स लिटरेसी फेस्टिवल के दौरान पत्रकारों के सवाल 'कोहली को कैसे रोका जा सकता है' पर कहा, जब तक मैं उनको गेंदबाजी नहीं करुंगा, मैं नहीं जान पाउंगा। वह वाकई बहुत शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन टॉप बल्लेबाजों को रोकने का तरीका होता है।'

 

former aus pacer Jeff Thomson says virat kohli is good batsman but stop soon do this technique 
Jeff Thomson

पत्रकारों के सवाल के जवाब में थॉमसन ने आगे कहा, 'मैं नहीं कह रहा कि आप उन्हें रोकिए, पर उनके उपर नियंत्रण कर सकते हैं। एक दो ओवर रन बनाने मत दीजिए, हो सकता है वह कोई गलती करे। हालांकि, मुझे उम्मीद है बाकी भारतीय बल्लेबाजी भी कोहली की तरह ही हमारे गेंदबाजों का सामना कर पाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
former aus pacer Jeff Thomson says virat kohli is good batsman but stop soon do this technique 
virat kohli

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में कप्तान विराट कोहली लगातार शतक पर शतक जड़ रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन शतक बनाए और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। सीरीज के दौरान उन्होंने वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बता दें कि कोहली ने इस बार 5 वन-डे मैचों की सीरीज में लगातार तीन शतक भी जड़े।

विज्ञापन
former aus pacer Jeff Thomson says virat kohli is good batsman but stop soon do this technique 
virat kohli

बता दें कि इस साल वन-डे और टेस्ट दोनों में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने 2018 में चार शतक बनाए हैं जबकि वन-डे में 6 शतक जड़ चुके हैं। याद हो कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कोहली ने लाजवाब प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी 'रन मशीन' विराट कोहली से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 , चार टेस्ट और तीन वन-डे मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को खेला जाएगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed