फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से मांगा 7 करोड़ डॉलर का हर्जाना, जानिए क्यों 

Sun, 01 Oct 2017 12:22 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sun, 01 Oct 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
india deny cricket matches with pakistan, pcb demands 70 million dollar from bcci
विराट कोहली और मोहम्मद आमिर - फोटो : icc
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से 7 करोड़ डॉलर के हर्जाने की मांग की है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच काफी रोमांचक होते हैं। दुनिया भर में इन दोनों देशों के बीच होने वाले मैच काफी लोकप्रिय हैं। 

पाक के साथ मैच खेलने से इनकार

india deny cricket matches with pakistan, pcb demands 70 million dollar from bcci
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : icc
भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मैचों के आयोजन के लिए मसौदा तय किया था। लेकिन राजनयिक संबंध खराब होने की वजह से काफी समय से दोनों देशों के बीच मैच नहीं हुए हैं। इससे पाकिस्तान के दर्शकों में निराशा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी नुकसान हो रहा है। पाक ने मसौदा का हवाला देते हुए बीसीसीआई से कहा था कि वह दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध को लेकर गंभीर हो, पर केंद्र सरकार के सख्त निर्देश की वजह से बीसीसीआई पाक क्रिकेट बोर्ड को किसी तरह का जवाब नहीं दिया। बीसीसीआई ने पा‌किस्तान के साथ मैच खेलने पर साफ इनकार किया। 

पीसीबी ने 7 करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा

india deny cricket matches with pakistan, pcb demands 70 million dollar from bcci
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ICC
बीसीसीआई की ऐसी मनाही के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने क्रिकेट के नुकसान का हवाला देते हुए बीसीसीआई से 7 करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा है। पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी ने कहा कि बीसीसीआई ने हमारे साथ 2014 में क्रिकेट मैचों को लेकर मसौदा तय किया था। जिसके अनुसार दोनों देशों के बीच छह ‌‌द्विपक्षीय सीरीज खेली जानी थी। तीन साल बीत गए लेकिन अब तक दोनों देशों के बीच एक भी मैच नहीं खेला गया है। सेठी ने कहा कि 2008 से भारत हमारे साथ कोई मैच नहीं खेल रहा है। वह आईसीसी टूर्नामेंट में हमारे साथ मैच खेलता है। ऐसे में उसे हमारे साथ द्विपक्षीय खेलने में परेशानी क्यों होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 से 2023 के बीच छह द्विपक्षीय सीरीज होनी है

india deny cricket matches with pakistan, pcb demands 70 million dollar from bcci
पाकिस्तान इंडिया क्रिकेट फैन - फोटो : Getty
मसौदा के अनुसार भारत को पाकिस्तान के साथ 2015 से 2023 के बीच छह द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है। सेठी कहते हैं कि भारत की सरकार के मनाही के बाद भी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान के ‌खिलाफ खेलता है तो हमारे मसौदे का पालन वह क्यों नहीं करता। 
विज्ञापन

तीसरे देश में भी मैच नहीं हुए

india deny cricket matches with pakistan, pcb demands 70 million dollar from bcci
India Vs Pakistan Cricket Match
सेठी ने कहा कि हमने भारत के खिलाफ अपनी होम सीरीज के लिए अन्यत्र स्‍थान चुना इसके बाद भी बीसीसीआई भारत-पाकिस्तान के मैच पर गंभीर नहीं हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed