टीम इंडिया ने गुरुवार को डरबन में खेले गए पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने छह मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए डरबन में जीत स्पेशल रही क्योंकि उसे आईसीसी वन-डे रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि मिली।
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी वन-डे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी की ताजा वन-डे रैंकिंग के मुताबिक टीम इंडिया ने पहले वन-डे में जीत हासिल की और इसी के साथ उसने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल किया।
वन-डे सीरीज की शुरुआत से पहले दक्षिण अफ्रीका 121 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद थी। टीम इंडिया 119 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थी। अभी किसी प्रमुख टीम के अगले कुछ सप्ताहों तक वन-डे नहीं होना है। ऐसे में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शीर्ष पर बने रहने की जंग जारी रहेगी।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
इंग्लैंड (116), न्यूजीलैंड (115) और ऑस्ट्रेलिया (115) की टीमें क्रमशः तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर काबिज हैं। याद हो अगर टीम इंडिया मौजूदा सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 4-2 के अंतर से मात देने में कामयाब रही तो वह 122 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी।
5 of 5
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच इसके बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी होना है। टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल सीरीज में तीसरे स्थान पर काबिज है जबकि दक्षिण अफ्रीका छठे स्थान पर है। टीम इंडिया अगर टी20 सीरीज हार जाएगी तो पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बाद चौथे स्थान पर खिसक जाएगी।