{"_id":"6ae2d441bb20acc81a02a327","slug":"bhuvneshwar-kumar-under-pressure-after-three-t20is-r-ashwin-explains-why-india-could-drop-him-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20: तीन मैच, सिर्फ एक विकेट! क्या भुवनेश्वर कुमार पर गिरेगी गाज? अश्विन ने बताया विकल्प","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20: तीन मैच, सिर्फ एक विकेट! क्या भुवनेश्वर कुमार पर गिरेगी गाज? अश्विन ने बताया विकल्प
Thu, 29 Oct 2026 10:36 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:36 AM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों में सिर्फ एक विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार की प्लेइंग इलेवन में जगह पर सवाल उठ रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि आखिरी दो मुकाबलों में उनकी जगह मयंक यादव या किसी स्पिनर को मौका मिल सकता है। भारत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लगभग चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है, लेकिन भुवनेश्वर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वह तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट ले सके हैं और 11.58 की इकोनॉमी से रन दिए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संकेत दिया है कि भुवनेश्वर को आखिरी दो मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है। अश्विन के मुताबिक, भारतीय टीम प्रबंधन सीरीज के बाकी मैचों में खिलाड़ियों को रोटेट करने पर विचार कर सकता है। ऐसे में भुवनेश्वर की जगह किसी स्पिनर या तेज गेंदबाज मयंक यादव को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
भुवनेश्वर
- फोटो : ANI
'भुवी की जगह स्पिनर या मयंक ले सकते हैं'
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'भुवी ने जिस तरह से गेंदबाजी की है, उसे देखते हुए कोई स्पिनर या मयंक (यादव) उनकी जगह ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मुझे हैरानी नहीं होगी।' हालांकि, अश्विन ने यह भी कहा कि अगले दो मुकाबलों में स्पिनरों को खिलाने का फैसला मैदान के आकार को ध्यान में रखकर करना होगा। उनके अनुसार, सीरीज के पहले दो मैच बड़े मैदानों पर खेले गए थे, जहां स्पिनरों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता था। तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड के स्पिनर भी प्रभावी नहीं रहे। उन्होंने कहा, 'हम भी न्यूजीलैंड की तरह खिलाड़ियों को रोटेट कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से पहले यह ध्यान रखना होगा कि अगले दो मैचों के मैदान और छोटे होंगे। मुझे नहीं पता कि वहां स्पिनरों को खिलाना कितना उपयोगी होगा।'

अश्विन
- फोटो : ANI
मयंक यादव और स्पिनरों को मिल सकता है मौका
मयंक यादव ने सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला था और उनके गेंदबाजी आंकड़े भुवनेश्वर तथा अर्शदीप सिंह से बेहतर रहे थे। हालांकि, अगले मैच में उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका दिया गया। प्रिंस ने पिछले दो मुकाबलों में मिला-जुला प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को अब तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। भारत सीरीज जीत चुका है, ऐसे में आखिरी दो मुकाबलों में इन दोनों स्पिनरों को आजमाया जा सकता है।

- फोटो : IANS
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद हुई थी वापसी
36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में वापसी की थी। उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों में वह अपनी पुरानी लय हासिल नहीं कर सके। अब देखना होगा कि टीम प्रबंधन उन्हें आगे भी मौका देता है या दूसरे खिलाड़ियों को आजमाता है।