फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाफ डू प्लेसी बोले- इतना स्कोर बनाते तो टीम इंडिया को आसानी से हरा देते

Fri, 02 Feb 2018 11:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
south africa skipper faf du plessis blames batsmen for first odi loss against team india
फाफ डू प्लेसी - फोटो : BCCI

दक्षिण अफ्रीका को टीम इंडिया के हाथों पहले वन-डे में 6 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यह दक्षिण अफ्रीका की अपनी जमीन पर लगातार 17 वन-डे जीत के बाद पहली हार रही। प्रोटियाज कप्तान फाफ डू प्लेसी अपनी टीम की हार से काफी निराश हुए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि बड़ी साझेदारियां नहीं होने के कारण डरबन में दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा।

south africa skipper faf du plessis blames batsmen for first odi loss against team india
फाफ डू प्लेसी - फोटो : BCCI

डू प्लेसी ने कहा, 'हमने मैच में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमारी टीम का दूसरा बेस्ट स्कोर 37 रन रहा, जिससे साबित होता है कि साझेदारियों की कमी रही। वन-डे क्रिकेट की बेसिक चीज है बल्लेबाजों को पिच पर टिककर साझेदारी करते हुए स्कोरबोर्ड को बढ़ाते रहना होता है।'

south africa skipper faf du plessis blames batsmen for first odi loss against team india
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI

डू प्लेसी ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफों के पूल बांधे। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने कहा, 'मेरे ख्याल से भारतीय स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की और हमें उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की जरुरत थी।' बता दें कि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने पांच विकेट झटकते हुए दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
south africa skipper faf du plessis blames batsmen for first odi loss against team india
फाफ डू प्लेसी - फोटो : BCCI

प्लेसी ने अपने बल्लेबाजों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'भले ही परिस्थिति चुनौतीपूर्ण हो। मगर आप इंटरनेशनल क्रिकेटर्स हैं, जिन्हें परिस्थिति से सामंजस्य बैठाते हुए अच्छा प्रदर्शन करना होता है। हमने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवाए। बल्लेबाजों के बीच साझेदारियां नहीं हुई, जिसकी वजह से हम विरोधी टीम पर दबाव नहीं बना सके।'

विज्ञापन
south africa skipper faf du plessis blames batsmen for first odi loss against team india
फाफ डु प्लेसी - फोटो : BCCI

डू प्लेसी ने यह भी बताया कि मैच जीतने के लिए आदर्श स्कोर क्या होता। उन्होंने कहा, मेरे ख्याल से 300 रन का स्कोर जीत के लिए उपयुक्त रहता। हमने यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 370 रन का लक्ष्य हासिल किया है। इसलिए गेंदबाजों को हार का जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। मेरे ख्याल से हमारे बल्लेबाजों ने रन नहीं बनाए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed