{"_id":"59ac42764f1c1bef278b4e9f","slug":"india-became-first-team-beating-sri-lanka-in-odi-series-in-their-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका को उसी की जमीन पर 5-0 से रौंदने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बनी 'विराट ब्रिगेड'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका को उसी की जमीन पर 5-0 से रौंदने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बनी 'विराट ब्रिगेड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने रविवार को पांच मैचों की सीरीज के पांचवें व अंतिम मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में 3-0 से सफाया करने के बाद वन-डे में भी श्रीलंका का 5-0 से क्लीन स्वीप किया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया विश्व की पहली टीम बन गयी है, जिसने श्रीलंका को उसी के घर में 5-0 से मात दी। इससे पहले कोई टीम द्विपक्षीय सीरीज में श्रीलंका को उसके घर में वन-डे सीरीज में 5-0 से नहीं हरा सका है।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : hindustan times
टीम इंडिया ने दांबुला में हुए पहले मैच में 127 गेंदे शेष रहते 9 विकेट की जीत दर्ज की थी। इसके बाद पल्लेकल में हुए सीरीज के दूसरे मैच को टीम इंडिया ने 16 गेंद शेष रहते 3 विकेट से जीता। सीरीज का तीसरा मैच भी पल्लेकल में खेला गया, जिसे विराट ब्रिगेड ने 29 गेंदे शेष रहते 6 विकेट से जीता।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : icc
इसके बाद कोलंबो में सीरीज का चौथा वन-डे खेला गया और भारत ने यह मुकाबला 168 रन के विशाल अंतर से जीता। रविवार को सीरीज के पांचवें व अंतिम वन-डे में टीम इंडिया ने 21 गेंदे शेष रहते 6 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार श्रीलंका को वन-डे सीरीज में 5-0 से रौंदा है। इससे पहले श्रीलंका ने 2014 में भारत का दौरा किया था, जहां उसे 0-5 से शिकस्त झेलना पड़ी थी। वैसे टीम इंडिया ने विदेशी जमीन पर दूसरी बार 5-0 से वन-डे सीरीज जीती है। इससे पहले भारत ने 2013 में जिम्बाब्वे को उसके घर में 5-0 से हराया था।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया ने वन-डे में अब तक कुल छठी बार विरोधी टीम का 5-0 से सफाया किया। भारत ने अपने घर में 2008 में इंग्लैंड का 5-0 से क्लीन स्वीप किया। फिर 2010 में भारत में ही न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया। इसके बाद टीम इंडिया ने अपने घर में 2011 में इंग्लैंड को 5-0 से रौंदा। 2013 में जिम्बाब्वे को उसके घर में हराया। और अब श्रीलंका को पहले 2014 में अपने घर में और आज श्रीलंका में 5-0 से मात दी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।