खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और ऑस्ट्रेलिया में आगामी रविवार से पांच वन डे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ निश्चित तौर पर अपनी टीम की जीत के लिए सबसे अहम होंगे। यह सीरीज दोनों के इर्द-गिर्द ही रहेगी। दोनों विश्व के जाने-माने बल्लेबाज हैं। टेस्ट में कोहली से स्मिथ थोड़ा बेहतर हैं लेकिन वन डे में कोहली स्मिथ से काफी आगे हैं।
स्मिथ ने कोहली के 'विराट' फार्म पर जताई है चिंता
2 of 5
कोहली और धोनी
- फोटो : ndtv
कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ पहले ही विराट कोहली की फार्म पर चिंता जता चुके हैं। विराट कोहली ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वन डे सीरीज में अंतिम दो मैचों में लगातार दो शतक मारे हैं। विराट कोहली अंत तक पारी खेलकर मैच जीतने की कोशिश करते हैं। स्मिथ ने कहा है कि विराट कोहली को काबू में करना उनकी टीम की पहली प्राथमिकता होगी।
पिछली घरेलू वन डे सीरीज में विराट ने मचाई थी धूम
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
पिछली बार 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे घरेलू सीरीज के दो मैचों में 350 से अधिक के स्कोर को पार करने में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान विराट ने भारत की तरफ से सबसे तेज शतक मारने का रिकॉर्ड बनाया था। सीरीज में विराट ने दो शतक लगाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर 2016 में खेली गई सीरीज में भी विराट कोहली ने दो शतक लगाए थे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर सीरीज में विराट ने काफी रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन डे में विराट स्मिथ से काफी आगे
4 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली वन डे में काफी आकर्षक बल्लेबाजी करते हैं। 194 मैच की 186 पारियों में ही उन्होंने 30 शतक ठोंक दिए हैं। विराट के मुकाबले स्टीव स्मिथ ने 98 वन डे मैचों में महज 8 शतक ही बनाए हैं। कोहली के वन डे में 8587 रन हैं। स्टीव स्मिथ ने वन डे में 3187 रन बनाए हैं। विराट ने 50 टी-20 मैचों में 17 अर्धशतकों की मदद से 1830 रन बनाए हैं। स्मिथ ने 30 टी-20 मैचों में महज 431 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
टेस्ट में स्मिथ विराट से थोड़ा आगे हैं
5 of 5
चौथे टेस्ट के बाद स्मिथ और विराट कोहली
- फोटो : Cricinfo
विराट कोहली वन डे में स्मिथ को बहुत पीछे छोड़ चुके हैं। लेकिन टेस्ट में स्मिथ विराट से थोड़ा आगे हैं। स्मिथ ने 56 टेस्टों में 59.66 की औसत से 20 शतकों की मदद से 5370 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने 60 टेस्ट में 49.55 की औसत से 4658 रन बनाए हैं। विराट ने इस फॉर्मेट में 17 शतक लगाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।