भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग में अपने आखिरी सीजन के लिए कमर कस रहे हैं। यह अनुभवी खिलाड़ी आगामी सत्र के अंत के बाद संन्यास ले ले सकता है। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है और आरसीबी की टीम पहले दिन ही डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। आईपीएल के बाद ही कार्तिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास लेने पर फैसला कर सकते हैं।
2 of 8
दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL/BCCI
38 वर्षीय कार्तिक ने 2008 से लेकर अब तक आईपीएल के सभी 16 संस्करणों में हिस्सा लिया है और पिछले 16 सीजन में सिर्फ दो मैच नहीं खेले हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'यह 2024 संस्करण उनका (दिनेश कार्तिक का) आखिरी आईपीएल होगा। वह आईपीएल के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास पर फैसला करेंगे।' आईपीएल में सबसे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक, कार्तिक ने लीग में छह टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।
3 of 8
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
2011 में किंग्स इलेवन पंजाब में जाने से पहले कार्तिक ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। 2014 में दिल्ली वापस जाने से पहले उन्होंने 12.5 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर मुंबई इंडियंस के साथ दो सीजन (2012, 2013) बिताए। रॉयल चैलेंजर्स ने उन्हें 2015 में 10.5 करोड़ रुपये में साइन किया था और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ चार सीजन (2018 से 2021) बिताने से पहले उन्होंने 2016 और 2017 में गुजरात लायंस के लिए खेला था।
4 of 8
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने 2018 में कोलकाता को आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचाया और 2019 में उनके नेतृत्व में केकेआर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी। आईपीएल 2022 से पहले, कार्तिक को केकेआर ने रिलीज कर दिया था और आरसीबी ने उन्हें दूसरी बार 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुख्य रूप से फिनिशर की भूमिका निभाते हुए उन्होंने आरसीबी के लिए 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से भी बुलावा आया था और वह टी20 विश्व कप 2022 में खेले थे। हालांकि, यह टूर्नामेंट उनके लिए भारत की जर्सी में आखिरी टूर्नामेंट साबित हुआ।
5 of 8
दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने आईपीएल 2022 में 16 मैचों में 55 की औसत और 183.33 की विस्फोटक स्ट्राइक-रेट से 330 रन बनाए थे। इसकी वजह से बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में भी पहुंची थी। इसके बाद कार्तिक को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ICC T20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई थी, लेकिन उस टूर्नामेंट में वह उम्मीद के मुताबिक चमक नहीं बिखेर सके थे, क्योंकि रोहित शर्मा की टीम चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी।