यह महीना क्रिकेट के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि साल के शुरुआती 6 महीनों में चले सीमित ओवरों के क्रिकेट के बाद अब टेस्ट खेला जाने वाला है। और इसमें चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच श्रेष्ठता की जंग होगी। अब देखना होगा कि बाजी किस टीम के हाथ लगती है।
इस महीने से शुरू होगी भारत-पाक के बीच टेस्ट में श्रेष्ठता की जंग
2 of 7
pakistan team
- फोटो : pti
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज 14 से शुरू होने जा रही है। भारत और पाक की टीमें दोनों ही विदेश दौरे पर हैं और उनके सामने अलग-अलग मेजबान टीमें चुनौती पेश करेंगी।
इस महीने से शुरू होगी भारत-पाक के बीच टेस्ट में श्रेष्ठता की जंग
3 of 7
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
इससे पहले की रैंकिंग पर नजर डाली जाए तो टीम इंडिया आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है।
इस महीने से शुरू होगी भारत-पाक के बीच टेस्ट में श्रेष्ठता की जंग
टेस्ट टीम की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर चल रहा पाकिस्तान के पास इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भारत को पीछे छोड़ने का मौका है।
इस महीने से शुरू होगी भारत-पाक के बीच टेस्ट में श्रेष्ठता की जंग
पाकिस्तान टेस्ट टीम की रैंकिंग में भारत से सिर्फ एक अंक पीछे है। यदि पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 या 3-1 से जीत लेता है तो भारत को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। पाक दूसरे पायदान पर सिर्फ एक बार ही पहुंच सका है अब तक।