भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मैच किसी जंग से कम नहीं होता। राजनीति और कूटनीति के स्तर पर विवादों और विरोध का शिकार होने के बाद दोनों ही देशों ने लंबे समय से एक-दूसरे के खिलाफ को सीरीज नहीं खेली है। हालांकि, ब़ड़े टूर्नामेंट्स में दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ जरूर खेले हैं।
मार्च में क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
मगर खबर है कि भारत और पाकिस्तान एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने होने वाले हैं। जून में इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों देशों की टीमें मार्च के महीने में एक दूसरे टकराने वाली हैं।
मार्च में क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
दोनों देशों के बीच यह मुकाबला एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के इमर्जिंग कप में होगा। इस कप में अंडर-23 के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और इस प्रतियोगिता आयोजन 15 से 26 मार्च के बीच बांग्लादेश में किया जाएगा। 2013 में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।
मार्च में क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
बीसीसीआई के क्रिकेट ऑपरेशन के जनरल मैनेजर एमवी श्रीधर ने कहा, “भारत इस टूर्नामेंट के लिए टीम भेज रहा है। ये एसीसी का टूर्नामेंट है, तो हमें टीम भेजनी चाहिए। ये भारत-पाकिस्तान सीरीज नहीं है और ये अलग है।”
मार्च में क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
5 of 7
Surya kumar yadav
- फोटो : PTI
इस बार के टूर्नामेंट में हालांकि आयोजकों ने एक नया नियम प्रस्तावित किया है। हर टीम में 23 साल के ऊपर के 4 खिलाड़ी खेल सकते हैं। पिछली बार आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था। इस बार सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ लीग राउंड में खेलेंगी और उसके बाद नॉक-आउट स्टेज शुरू होगा।