फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल, पूरे दौरे से ही हुआ बाहर

Fri, 05 Jul 2019 08:27 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jul 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
India A Opener Prithvi Shaw out of one-day series against West Indies A,Cricket News
team india

अगले हफ्ते इंडिया ए का वेस्टइंडीज दौरा शुरु होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही भारतीय ए टीम को बड़ा झटका झटका लगा है। टीम इंडिया ए के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोटिल होने के कारण दौरे पर टीम के साथ नहीं जा सकेंगे और वह पूरे वेस्टइंडीज टूर से बाहर हो गए हैं। शॉ की जगह पिछले 12 महीने से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे ऋराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया है।

India A Opener Prithvi Shaw out of one-day series against West Indies A,Cricket News
prithvi shaw

वर्ल्ड कप खेल रही भारतीय टीम में चोटिल शिखर धवन की जगह इंग्लैंड जाने वाले ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी टीम में शामिल होने का मौका मिला है। इंडिया ए की टीम से एक और खिलाड़ी इस दौरे पर टीम के साथ नहीं होगा और वह हैं मयंक अग्रवाल, जिन्हें हाल ही में चोटिल विजय शंकर की जगह भारतीय वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। मयंक की जगह आक्रामक ओपनर बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।



 
India A Opener Prithvi Shaw out of one-day series against West Indies A,Cricket News
पृथ्वी शॉ - फोटो : self

टीम की कमान मनीष पाण्डे को सौंपी गई है और वह इस टूर पर शानदार प्रदर्शन करके इंडियन टीम में वापसी करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा आईपीएल में शानदार फॉर्म दिखाने वाले श्रेयस अय्यर पर टीम का मध्यक्रम संभालने की जिम्मेदारी होगी जिसमें उनका साथ शुभमन गिल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
India A Opener Prithvi Shaw out of one-day series against West Indies A,Cricket News
खलील अहमद

गेंदबाजी की बात करें तो टीम में नवदीप सैनी और खलील अहमद जैसे तेज गेंदबाजों के अलावा अक्षर पटेल और क्रुणाल पंड्या जैसे स्पिन गेंदबाजों को भी मौका दिया गया है। अक्षर और क्रुणाल बल्लेबाजी में भी टीम की मदद कर सकते हैं। 11 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।


 
विज्ञापन
India A Opener Prithvi Shaw out of one-day series against West Indies A,Cricket News
cricketer manish pandey

वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम: मनीष पाण्डे (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अनमोलप्रीत सिंह, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल चहर, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, खलील अहमद, आवेश खान और नवदीप सैनी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed