भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराकर सीरीज अपने नाम की है और छठी बार वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया है। सीरीज के दो मैच बुरी तरह हारने वाली जिम्बाब्वे की टीम ने तीसरे मैच में कमाल का खेल दिखाया और मैच आखिरी ओवर में जाकर खत्म हुआ। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 289 रन बनाए थे। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत बहुत ही साधारण थी, लेकिन बाद में सिकंदर रजा ने शानदार शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को मैच में वापस ले आए। 49वें ओवर में शुभमन गिल ने शानदार कैच पकड़कर भारत की जीत पक्की की। इस मैच की पहली पारी में गिल ने शानदार शतक लगाया था।
मैच की दूसरी पारी शुरू होने से पहले ही जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिर सकता था, लेकिन दीपक चाहर की खेल भावना के चलते ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद संजू सैमसन के छोटे फैन ने ऑटोग्राफ की मांग की और जब संजू ने ऑटोग्राफ दिया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच की दूसरी पारी में दीपक चाहर पहली गेंद करने वाले थे तभी उन्होंने देखा कि इनोसेंट काया नॉन स्ट्राइक पर क्रीज से आगे निकल गए थे। दीपक ने गेंद करने की बजाय गिल्लियां बिखेर दीं और यदि वो अपील करते तो काया को वापस जाना पड़ता। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। दीपक ने खेल भावना दिखाते हुए अपील नहीं की और काया को चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि, काया इसका फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए।
3 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान संजू सैमसन ने कैंसर से जूझ रहे एक बच्चे का दिन बना दिया। उन्होंने इस बच्चे को पहले एक गेंद दी, जिसमें उनका ऑटोग्राफ था। इसके बाद उन्होंने उस बच्चे को किस भी किया। संजू के इस भावना की जमकर तारीफ हो रही है और जिम्बाब्वे में भी उन्होंने अपने फैन बना लिए हैं।
4 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने ट्रॉफी राहुल त्रिपाठी को सौंप दी। टीम की तस्वीर में भी राहुल त्रिपाठी बीच में नजर आए। राहुल को लंबे समय बाद भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन इस सीरीज में उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
5 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरा वनडे मैच जीतने के साथ ही भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 14वां वनडे मैच जीत लिया है। भारत की युवा टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और सीरीज अपने नाम की। हरारे के मैदान पर भारत का प्रदर्शन शानदार है और इस सीरीज के बाद यह और शानदार हो गया है।