भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया वनडे सीरीज अपने नाम करने से सिर्फ एक जीत दूर है। इस मैच में सभी की निगाहें कप्तान लोकेश राहुल पर थीं। उन्होंने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। हालांकि, चोट से वापसी कर रहे दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी की और तीन अहम विकेट चटकाए।
भारत के लिए यह मैच शानदार रहा, लेकिन ईशान किशन इस मैच के दौरान दो बार परेशान हुए। पहले एक कीड़े ने राष्ट्रगान के दौरान उन्हें परेशान किया। इसके बाद वो अपनी बल्लेबाजी का इंतजार करते रहे, लेकिन धवन और गिल की जोड़ी ने ही मैच खत्म कर दिया।
2 of 10
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान एक मक्खी ने ईशान किशन को काफी परेशान किया। मक्खी पहले उनके चेहरे के पास आई फिर उनकी गर्दन पर बैठ गई। इसके बाद वह उनके कान के अंदर घुसने लगी तो ईशान ने मक्खी को भगाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
3 of 10
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज दौरे पर अपनी विकेटकीपिंग से सुर्खियों में आने वाले संजू सैमसन ने इस मैच में एक कैच छोड़ दिया। इसके बाद काफी ट्रोल हुए। भारतीय टीम ने इस मैच में 25 अतिरिक्त रन भी दिए। हालांकि, इन सभी रनों को रोकना किसी भी विकेटकीपर के लिए आसान नहीं था, लेकिन संजू ने इस मैच में अपने स्तर के हिसाब से कमजोर विकेटकीपिंग की।
4 of 10
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय बाद मैदान में वापसी करने वाले दीपक चाहर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सात ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। शुरुआत में चाहर अपनी लाइन लेंथ को लेकर संघर्ष करते नजर आए, लेकिन बाद में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और तीन अहम विकेट चटकाए।
5 of 10
शिखर धवन और प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए। आमतौर पर नई गेंद से कमाल करने वाले कृष्णा ने इस मैच में बीच के ओवरों में विकेट निकाले और जिम्बाब्वे को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।