{"_id":"68dfac035c3389b3c30086ac","slug":"ind-vs-wi-dhruv-jurel-hits-maiden-test-century-against-westindies-know-his-struggle-story-2025-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: कौन हैं शतकवीर ध्रुव जुरेल? वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा पहला सैकड़ा; आर्मी मैन पिता को किया समर्पित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: कौन हैं शतकवीर ध्रुव जुरेल? वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा पहला सैकड़ा; आर्मी मैन पिता को किया समर्पित
Fri, 03 Oct 2025 04:27 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 03 Oct 2025 04:27 PM IST
सार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। फिलहाल भारत की पहली पारी जारी है।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल
- फोटो : BCCI
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 190 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पहला सैकड़ा जड़ा और खास अंदाज में जश्न मनाया। बता दें कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। फिलहाल भारत की पहली पारी जारी है।
ध्रुव जुरेल
- फोटो : BCCI
पिता की इच्छा के बिना क्रिकेट खेलना शुरु किया
उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म लेने वाले ध्रुव जुरेल के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं रहा। उनके संघर्ष की कहानी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह क्रिकेटर बने। वह बेटे को अपनी तरह देश की सेवा में समर्पित करना चाहते थे। दरअल, ध्रुव के पिता नेम सिंह सेना में थे, जिन्होंने कारगिल युद्ध में भाग लिया था। 2001 में ध्रुव का जन्म हुआ। छोटी उम्र से ही वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन पिता से वह डरते थे।
आर्मी स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्होंने तैराकी के कैंप में भी जाना शुरु किया, लेकिन उन्हें स्विमिंग से ज्यादा क्रिकेट में रुचि थी। जब स्कूल में तैराकी की कक्षाएं चलती थीं तो ध्रुव क्रिकेट खेला करते थे। उन्हें क्रिकेट इतना पसंद आया कि उन्होंने तैराकी से अपना नाम हटाकर क्रिकेट में लिखा लिया। जब उनके पिता कोइसका पता चला तो वह काफी गुस्सा हुए, लेकिन बाद में मान गए। ध्रुव को जब बैट चाहिए था, तो उनके पिता ने बल्ला लाने के लिए अपने दोस्तों से 800 रुपये कर्ज लिए थे।

टीम को जिताया अंडर-19 एशिया कप
ध्रुव उत्तर प्रदेश के लिए अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग क्रिकेट खेल चुके हैं। इसके बाद उन्हें 2020 में विश्व कप के लिए भारत की अंडर -19 टीम के लिए चुना गया। यहां से ध्रुव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 2020 में देश की अंडर-19 टीम के उपकप्तान भी बनाए गए। उनकी टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश से हार गई, लेकिन ध्रुव ने अपनी कप्तानी में अंडर-19 एशिया कप जीता। करियर की शुरुआत में ध्रुव ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे, लेकिन उनकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं थी। ऐसे में उन्होंने विकेटकीपिंग में हाथ आजमाया और इस रोल में उन्होंने सभी को प्रभावित किया। इसके साथ ही वह मध्यक्रम बल्लेबाज होने के साथ ही विकेटकीपर भी बन गए।

आईपीएल 2023 में चर्चा में आए थे ध्रुव जुरेल
ध्रुव ने 2022 में विदर्भ के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और अब तक उन्होंने 15 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 790 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 249 रन है। ध्रुव ने 10 लिस्ट-ए और 23 टी-20 मैच भी खेले हैं। उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, उन्हें पहला मौका आईपीएल 2023 में मिला।आईपीएल में ध्रुव ने 5 अप्रैल 2023 को गुवाहाटी में पंजाब किंग्स के खिलाफ बतौर इम्पैक्ट प्लेयर डेब्यू किया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 15 गेंद पर 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद से ही वह चर्चा में आ गए। ध्रुव ने अब तक 13 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 172.72 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं और आईपीएल 2024 के लिए राजस्थान ने इस विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज को रिटेन किया।

जुरेल ने पिता को समर्पित किया शतक
जुरेल ने शतक पूरा होने के बाद खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक पिता को समर्पित किया। ऐसा ही उन्होंने अर्धशतक पूरा होने पर किया था। उन्होंने पिता को सैल्यूट किया था।

DHRUV JUREL CELEBRATION FOR HIS HUNDRED. pic.twitter.com/DSIcUerjsT
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 3, 2025
A TRIBUTE TO HIS FATHER BY DHRUV JUREL 🥹
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 3, 2025
- His father is a former Army officer. pic.twitter.com/81p0Nm0ysn