फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक का ऐतिहासिक कारनामा: 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ बनाए दो रिकॉर्ड; किस मामले में की सूर्यकुमार की बराबरी?

Sun, 11 Oct 2026 10:09 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 11 Oct 2026 10:09 PM IST
सार

अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 30 गेंदों पर 69 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2,000 रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बने। 

विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20I Abhishek Sharma made half century in 18 balls records and stats
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रविवार को अभिषेक ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार रन भी पूरे कर लिए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक की 30 गेंदों में 69 रनों की पारी के दम पर भारत ने 223 रन बनाए। अभिषेक ने अपनी पारी में छह छक्के और पांच चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा। हालांकि, बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों के विकेट तेजी से गिरने के कारण टीम बड़ा स्कोर बनाने की रफ्तार बरकरार नहीं रख सकी और पूरी टीम 223 रन पर आउट हो गई।
Trending Videos
IND vs WI 3rd T20I Abhishek Sharma made half century in 18 balls records and stats
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS
18 गेंदों में अर्धशतक, कोहली-सैमसन को पीछे छोड़ा
अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने विराट कोहली और संजू सैमसन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 21-21 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। विराट ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी, जबकि संजू सैमसन ने इसी सीरीज के दूसरे मुकाबले में 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक के नाम है, जिन्होंने 2023 में महज 15 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अभिषेक ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। डेविड वॉर्नर और कॉलिन मुनरो ने भी कैरेबियाई टीम के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया है।
IND vs WI 3rd T20I Abhishek Sharma made half century in 18 balls records and stats
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS
टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय
  • अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 मुकाबले में 2 हजार टी20 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।
  • भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा 4,231 रन के साथ पहले स्थान पर हैं। विराट कोहली ने 4188, सूर्यकुमार यादव ने 3272, हार्दिक पांड्या ने 2288 और केएल राहुल ने 2265 रन बनाए हैं।
  • अभिषेक ने अब तक 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की 64 पारियों में 2,036 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.83 और स्ट्राइक रेट 195.95 रहा है। उनके नाम तीन शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 135 रन है। गेंदों के लिहाज से भी अभिषेक ने तेजी से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने महज 1024 गेंदों का सामना करके टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2 हजार रन पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20I Abhishek Sharma made half century in 18 balls records and stats
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में शामिल
  • अभिषेक के लिए साल 2026 भी शानदार रहा है। उन्होंने इस साल 32 मैचों और पारियों में 921 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.70 और स्ट्राइक रेट 206.50 रहा है। उनके बल्ले से एक शतक और आठ अर्धशतक निकले हैं।
  • इस साल अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 68 छक्के लगा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है। दोनों एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
  • हालांकि, छक्के लगाने के मामले में अभिषेक की रफ्तार और भी खास है। वह औसतन हर 6.55 गेंद पर एक छक्का लगा रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव का यह आंकड़ा 9.13 गेंद है।
विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20I Abhishek Sharma made half century in 18 balls records and stats
ईशान किशन - फोटो : ANI
ईशान किशन के साथ 40 गेंदों में जोड़े 108 रन
  • मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन महज तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया।
  • दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 40 गेंदों में 108 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। अभिषेक और ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी से भारत ने पावरप्ले के छह ओवरों में 87 रन बना लिए।
  • एक समय भारतीय टीम 250 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने की ओर बढ़ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने वापसी की। रोस्टन चेज ने ईशान किशन को स्टंप आउट कराने के बाद श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद अभिषेक भी शमर स्प्रिंगर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed