फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: क्या 'होमग्राउंड' पर कोहली लगा पाएंगे शतक? इस बार नहीं जड़ा सैकड़ा तो करना होगा 106 दिन तक इंतजार

Fri, 11 Mar 2022 09:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Fri, 11 Mar 2022 09:04 PM IST
सार

टीम इंडिया मोहाली में पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। बेंगलुरु में सीरीज जीतने के अलावा सबकी नजर विराट कोहली पर भी होगी। वे 28 महीनों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs SL Will Virat Kohli be able to score a century on homeground Chinnaswamy Stadium Bengaluru against Sri Lanka
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला शनिवार (12 मार्च) से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया मोहाली में पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। उसकी नजर टी20 के बाद टेस्ट सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर होगी। बेंगलुरु में सीरीज जीतने के अलावा सबकी नजर विराट कोहली पर भी होगी। वे 28 महीनों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक का इंतजार कर रहे हैं।
IND vs SL Will Virat Kohli be able to score a century on homeground Chinnaswamy Stadium Bengaluru against Sri Lanka
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में लगाया था। 22 नवंबर 2019 को विराट ने 136 रनों की पारी खेली थी। संयोग इस बार भी डे-नाइट टेस्ट ही है। इसके अलावा विराट अपने दूसरे होमग्राउंड पर यह मैच खेलेंगे। चिन्नास्वामी में कोहली 2008 से लगातार खेल रहे हैं। वे यहां की आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 14 सीजन से सदस्य हैं।
IND vs SL Will Virat Kohli be able to score a century on homeground Chinnaswamy Stadium Bengaluru against Sri Lanka
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने पिछली बार जब शतक लगाया था तब टीम इंडिया को बड़ी जीत मिली थी। उसने बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से हराया था। विराट ने उसके बाद से 28 पारियों में बल्लेबाजी की है, लेकिन एक बार भी सैंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 79 रन रहा है। उन्होंने इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में यह पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL Will Virat Kohli be able to score a century on homeground Chinnaswamy Stadium Bengaluru against Sri Lanka
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने विश्व क्रिकेट में खुद को एक महानायक की तरह विकसित किया है। इस स्टार भारतीय क्रिकेटर से हमेशा उम्मीदें ज्यादा होती हैं। शायद कोहली के करियर का यह सबसे कठिन दौर है। पिछले कुछ समय में उनके ऊपर 71वें शतक का दबाव साफ तौर से नजर आ रहा है।
विज्ञापन
IND vs SL Will Virat Kohli be able to score a century on homeground Chinnaswamy Stadium Bengaluru against Sri Lanka
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली अगर इस टेस्ट में शतक नहीं लगा पाएं तो उन्हें 106 दिन इंतजार करना होगा। टीम इंडिया को इस मैच के बाद सीधे एक जुलाई को टेस्ट मैच में उतरने का मौका मिलेगा। तब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed