फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SL vs IND: क्या हार्दिक-शॉ पर गिरेगी गाज? दूसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग XI

Tue, 27 Jul 2021 11:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 27 Jul 2021 11:53 AM IST
सार

टीम इंडिया पहला मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। अब उसकी निगाह एक और जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

विज्ञापन
IND vs SL, 2nd T20I: Predicted and Probable playing XI of Indian cricket team
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter@bcci

भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई यानी मंगलवार को दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया पहला मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। अब उसकी निगाह एक और जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर होगी। हालांकि शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच में किसी भी तरह से श्रीलंका को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। टीम के लिए फिलहाल हार्दिक पांड्या की फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। इसके अलावा पृथ्वी शॉ भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम हो रहे हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है भारतीय एकादश।

IND vs SL, 2nd T20I: Predicted and Probable playing XI of Indian cricket team
शिखर धवन - फोटो : social media

सलामी बल्लेबाज:
पृथ्वी शॉ पिछले मुकाबले में पहली गेंद पर आउट हो गए थे। वह वनडे सीरीज में भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। ऐसे में उनकी जगह पर टीम देवदत्त पडीक्कल को शिखर धवन के साथ उतार सकती है। 

IND vs SL, 2nd T20I: Predicted and Probable playing XI of Indian cricket team
इशान किशन - फोटो : social media

मिडिल ऑर्डर/ऑलराउंडर:
मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, संजू सैमसन टीम का भार संभाल सकते हैं। वहीं बल्ले और गेंद दोनों से लगातार फेल हो रहे हार्दिक पांड्या को बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है। क्रुणाल पांड्या टीम में बने रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL, 2nd T20I: Predicted and Probable playing XI of Indian cricket team
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media

गेंदबाज:
भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर गेंदबाजी का भार संभाले रह सकते हैं। उनके अलावा टीम एक बार फिर से युजवेंद्र चहल और वरुण चक्रवर्ती के साथ ही उतर सकती है।

विज्ञापन
IND vs SL, 2nd T20I: Predicted and Probable playing XI of Indian cricket team
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : social media

संभावित एकादश:
देवदत्त पडीक्कल, शिखर धवन (कप्तान), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या/ऋतुराज गायकवाड़, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed