फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: 'हमने तीन टी20 में भारत के बेखौफ तेवर देखे', निर्णायक मुकाबले से पहले बोले कोच वीवीएस लक्ष्मण

Fri, 15 Nov 2024 12:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Nov 2024 12:20 PM IST
सार

दोनों टीमें वांडरर्स स्टेडियम में भिडे़ंगी। भारत के लिए यह मैदान हमेशा से भाग्यशाली रहा है। 2007 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर पहला टी20 विश्व कप जीता था।

विज्ञापन
IND vs SA 4th T20: 'We saw India fearless attitude in three T20s', said Interim coach VVS Laxman
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI
भारत के कार्यवाहक मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में बेखौफ क्रिकेट खेली और उनका मानना है कि इसके पीछे दुनिया भर में टीम को मिलने वाला समर्थन है। भारत चार मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। आखिरी मैच वांडरर्स पर शुक्रवार को खेला जाएगा।
IND vs SA 4th T20: 'We saw India fearless attitude in three T20s', said Interim coach VVS Laxman
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI
लक्ष्मण ने गुरुवार की रात भारतीय टीम के स्वागत में आयोजित समारोह में कहा, 'पिछले तीन मैच में हमने देखा कि टीम ने निर्भय होकर खेला है।' उन्होंने कहा, 'विदेश में किसी भी दौरे पर हम खेल के जरिये दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं। हमें हमेशा लगता है कि हम अपने देश में खेल रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'इसका कारण दुनिया भर में बसे भारतवंशी और भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक हैं। वे भारतीय टीम और भारतीय क्रिकेटरों से बहुत प्यार करते हैं। मुझे नहीं पता कि वे घरेलू टीम या हमारी टीम का समर्थन कर रहे थे लेकिन दर्शकों में हरे से ज्यादा नीला रंग दिख रहा था।'
IND vs SA 4th T20: 'We saw India fearless attitude in three T20s', said Interim coach VVS Laxman
सैमसन और सूर्यकुमार - फोटो : BCCI
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि व्यस्त दौरे पर भारतीय समुदाय से मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा, 'अपने देश से बाहर खेलने पर भारतीय समुदाय से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। ऐसा लगता है मानो हम अपने घर पर ही हैं।' भारतीय महा वाणिज्यदूत महेश कुमार ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक शताब्दी पुराने क्रिकेट संबंध दोनों देशों के बीच व्यापक संबंधों के लिये मॉडल बन सकते हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अध्यक्ष पर्ल माफोशे ने भारतीय टीम से 2025 में दक्षिण अफ्रीका लौटने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA 4th T20: 'We saw India fearless attitude in three T20s', said Interim coach VVS Laxman
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर - फोटो : BCCI
दोनों टीमें वांडरर्स स्टेडियम में भिडे़ंगी। भारत के लिए यह मैदान हमेशा से भाग्यशाली रहा है। 2007 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर पहला टी20 विश्व कप जीता था। एक साल पहले पिछली टी20 सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शतक जमाकर टीम को जीत दिलाई थी। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 16 में से 13 मैच जीते हैं और इस बार वह सीरीज जीतकर लौटना चाहेंगे। पिछली बार खेली गई सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed