भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के लगातार दूसरे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टी20 मैच चार विकेट से अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 10 गेंद रहते 149 रन बनाकर चार विकेट से जीत हासिल की। इस हार के साथ ही भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे हो गई है और अगला मैच हारने पर सीरीज गंवा देगी। अब यह सीरीज जीतने के लिए भारत को सभी मैच अपने नाम करने होंगे।
इस मैच में भारत के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन पहले दिनेश कार्तिक और फिर भुवनेश्वर कुमार ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। कार्तिक ने आखिरी ओवर में तेजी से बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 150 के करीब ले गए। वहीं, भुवनेश्वर ने गेंदबाजी में अकेले जुझारूपन दिखाया और चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लिए। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 10
तेंमा बावुमा
- फोटो : बीसीसीआई
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत देने वाले बावुमा ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट भी खेले। इस दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या की गेंद पर बेहतरीन छक्का लगाया। उनका यह शॉट देखकर जोस बटलर की याद आ गई, क्योंकि बावुमा ने बटलर से भी अच्छा स्कूप शॉट खेला था।
3 of 10
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : बीसीसीआई
भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की। मैच खत्म होने के बाद भुवनेश्वर सोशल मीडिया पर छा गए। उनके फैंस ने लिखा कि भुवी आज पुरानी लय में नजर आए तो किसी ने कहा कि अब उनका 2022 टी20 विश्वकप में खेलना तय है।
4 of 10
दिनेश कार्तिक
- फोटो : बीसीसीआई
दिनेश कार्तिक ने लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी की है और बहुत ही बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं। इस मैच में भी उन्हें काफी बाद में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। कार्तिक इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और उन्होंने 21 गेंद में 30 रन बनाए।
5 of 10
नवीन पटनायक
- फोटो : सोशल मीडिया
ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी यह मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने बेल बजाकर मैच की शुरुआत की। इससे पहले उन्हें इस मैच की पहली टिकट दी गई थी। इस मैच के दौरान नवीन पटनायक ने सौरव गांगुली के साथ मुलाकात की।