फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 1st Test: भारतीय टीम आज शुरू करेगी दक्षिण अफ्रीका फतेह अभियान, सेंचुरियन में बारिश के साये में होगा मैच

Mon, 27 Dec 2021 12:27 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: रोहित राज Updated Mon, 27 Dec 2021 12:27 AM IST
सार

सेंचुरियन में भारत का रिकॉर्ड कोहली की टीम को परेशान करने वाला है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।  वह 2010 और 2018 में हारा है।

विज्ञापन
IND vs SA 1st Test Preview Indian team will start South Africa Fateh campaign today possibility of rain during match in Centurion
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज रविवार (26 दिसंबर) से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत और इंग्लैंड में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका फतेज अभियान की शुरुआत करेगी। अफ्रीकी जमीन पर टीम इंडिया अब तक एक बार भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। विराट कोहली की सेना उस सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।


सेंचुरियन में भारत का रिकॉर्ड कोहली की टीम को परेशान करने वाला है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 2010 में पहली बार भारत यहां खेला था। दक्षिण अफ्रीका पारी और 25 रन से जीता था। इसके बाद 2018 में अफ्रीकी टीम 135  रन से जीतने में सफल रही थी।

टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम?

IND vs SA 1st Test Preview Indian team will start South Africa Fateh campaign today possibility of rain during match in Centurion
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
सेंचुरियन में 26 दिसंबर को बारिश की संभावना 80 प्रतिशत है। इसके बाद मैच के दूसरे दिन 27 दिसंबर को यह बढ़कर 85 प्रतिशत है। 28 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन अगले दिन 29 दिसंबर को 55 प्रतिशत संभावना है कि बारिश होगी। मैच के पांचवें दिन 30 तारीख को मौसम करीब-करीब साफ रहेगा।

टॉस का कितना होगा असर?

IND vs SA 1st Test Preview Indian team will start South Africa Fateh campaign today possibility of rain during match in Centurion
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
सेंचुरियन के रिकॉर्ड को देखें तो अब तक हुए 26 टेस्ट में 11 बार टॉस जीतने वाली टीम मैच जीतने में सफल रही है। वहीं, 11 बार मैच हारी भी है। इस मैदान पर चार मैच ड्रॉ हुए हैं। मैच पर बारिश का साया है, ऐसे में जो टीम पहले बल्लेबाजी करके उसके लिए परिस्थितियां मुश्किल होंगी। तेज और उछाल वाली पिच पर तेज गेंदबाजों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेइंग इलेवन विराट की सबसे बड़ी चुनौती

IND vs SA 1st Test Preview Indian team will start South Africa Fateh campaign today possibility of rain during match in Centurion
श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
विराट मैच शुरू होने से पहले ही एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। सबकी नजर इस बात पर है कि कोहली प्लेइंग इलेवन किन खिलाड़ियों को जगह देते हैं। अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर में कोहली किसे मौका देंगे? शार्दूल ठाकुर और हनुमा विहारी में किसे प्लेइंग इलेवन में जगह मिली? क्या कोहली मैच में अय्यर के रूप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ जाना चाहेंगे? प्रशंसकों को इन सवालों के जवाब का इंतजार है।

कब, कितने बजे और कहां देख सकते हैं मैच?
सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 से खेला जाएगा। इस मैच को लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क देखा जा सकता है। मुकाबले को ऑनलाइन डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

दोनों टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), प्रियांक पांचाल, केएल राहुल (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), टेंबा बावुमा, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), कगिसो रबाडा, सरेल इरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एंनगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, एनरिच नोर्त्जे, कीगन पीटरसन, रससी वान डर डुसेन, काइल वेरेने, मार्को जानेसन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रेयन, सिसांडा मगला, रेयान रिकेल्टन, डुआने ओलिवर।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed