भारत का न्यूजीलैंड दौरा शर्मनाक हार और बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन के साथ खत्म हुआ। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया ने कीवी टीम के आगे वनडे के बाद टेस्ट सीरीज में भी पूरी तरह से घुटने टेक दिए। हालांकि बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के अलावा टीम चयन पर भी कई सवाल उठे। यहां भी लगातार कमजोर प्रदर्शन कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टेस्ट सीरीज में रिधिमान साहा की जगह टीम में शामिल करने पर अधिक विरोध हुआ।
बावजूद इसके पंत मिले हुए मौके को नहीं भुना पाए और दो टेस्ट मैच की चार पारियों में सिर्फ 60 रन ही बना सके। अब इस मामले में जब कप्तान विराट कोहली से पंत को मौके दिए जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'फिलहाल टीम इस युवा क्रिकेटर की जगह किसी और को परखने के बारे में नहीं सोच रही। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम की सामूहिक विफलता का दोष किसी एक खिलाड़ी पर नहीं मढ़ा जा सकता।'
कप्तान कोहली ने पंत का बचाव करते हुए कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया सीरीज की शुरुआत से हमने घरेलू सत्र में भी उन्हें काफी मौके दिए। इसके बाद वह कुछ समय के लिए नहीं खेले। उन्होंने इसके बाद कड़ी मेहनत की। अब आपको तय करना होगा कि किसी और को मौका देने का सही समय कौन सा है। अगर आप लोगों को काफी जल्दी बदल दोगे तो वह खिलाड़ी आत्मविश्वास खो सकता है।’
4 of 6
विराट कोहली-ऋषभ पंत-रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने कहा, ‘हम सामूहिक रूप से प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। मैं सिर्फ ऋषभ पर निशाना साधने पर विश्वास नहीं करता।’ यह पूछने पर कि क्या उनका मानना है कि पंत ने टीम में अपनी जगह पक्की मान ली है, कोहली ने स्पष्ट किया कि इस टीम की संस्कृति किसी भी खिलाड़ी को ऐसा सोचने के लिए प्रेरित नहीं करती।
5 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस टीम में कोई खिलाड़ी अपनी जगह पक्की मानकर चल रहा है। हमने यही संस्कृति स्थापित की है। खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेने और कड़ी मेहनत करने को कहा गया है। यह काम करता है या नहीं, यह अलग चीज है। इसके बाद आप खिलाड़ियों से बात कर सकते हो।’