फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली की आलोचनाओं के बीच बोले इंजमाम, इसी तकनीक से उसने 70 शतक जड़े हैं

Tue, 03 Mar 2020 10:48 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 03 Mar 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
IND vs NZ Virat Kohli Batting Failure In New Zealand Tour Inzamam Ul Haq Says Nothing To Worry
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड में भारत को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली की जमकर आलोचना हो रही है। विराट इस सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। पूर्व खिलाड़ी कोहली की बल्लेबाजी तकनीक पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे इंजमाम उल हक ने विराट कोहली का बचाव किया है। इंजमाम ने कहा कि विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। इंजमाम ने भरोसा जताया है कि कोहली मजबूती से वापसी करेंगे। 

IND vs NZ Virat Kohli Batting Failure In New Zealand Tour Inzamam Ul Haq Says Nothing To Worry
Inzmam

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय कप्तान विराट ने 2, 19, 3 और 14 (4 टेस्ट पारियों में 38 रन) रन ही बना पाए। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि  कई लोग कोहली की तकनीक और कई तरह की बातें कर रहे हैं। मैं इन सभी बातों से हैरान हूं। इंजमाम ने कहा कि कोहली ने इसी तकनीक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगाए हैं। आप उसकी तकनीक पर सवाल नहीं उठा सकते।

IND vs NZ Virat Kohli Batting Failure In New Zealand Tour Inzamam Ul Haq Says Nothing To Worry
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

पूर्व पाक कप्तान ने कहा कि एक क्रिकेटर के तौर पर मैं कह सकता हूं कि खिलाड़ियों के करियर में एक ऐसा दौर आता है। जब वह रन बनाने में सफळ नहीं हो पाते हैं। उन्होंने मोहम्मद युसूफ का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी भी बैकलिफ्ट ऊंची थी। उनका बल्ला गली की दिशा से नीचे आता था, लेकिन जैसे ही फॉर्म खराब हुई तो लोगों ने उनकी तकनीक पर सवाल उठाने शूरू कर दिए। वो मेरे पास आए तो मैंने कहा कि आपने इस तकनीक से इतने रन कैसे बना लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Virat Kohli Batting Failure In New Zealand Tour Inzamam Ul Haq Says Nothing To Worry
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा कि कोहली को अपनी तकनीक में किसी भी तरह का बदलाव करने की जरूरत नहीं है। खराब फॉर्म खेल का हिस्सा है और इसे मंजूर किया जाना चाहिए। यह दौर भी चला जाएगा और विराट मजबूती के साथ से वापसी करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed