फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल से तय होगा टी-20 वर्ल्ड कप का सफर: बिलिंग्स और बटलर ने बताई इंग्लैंड की रणनीति

Wed, 10 Mar 2021 02:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Mar 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Sam Billings and Jos Buttler believes that IPL 2021 and T20 Series will be helpful for ICC T20 world cup
जोस बटलर और सैम बिलिंग्स - फोटो : twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुकी है और अब दोनों टीमें 12 मार्च से शुरू होने वाली टी-20 श्रृंखला की तैयारियों में जुट गई हैं। हालांकि मुकाबले से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एक तरह से माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है। आईपीएल से पहले होने वाली इस टी-20 सीरीज में इंग्लैंड के कई क्रिकेटर भी शामिल हैं। ऐसे में इंग्लैंड के कुछ क्रिकेटरों ने आईपीएल और टीम इंडिया की जमकर तारीफ करना शुरू कर दिया है।  

IND vs ENG Sam Billings and Jos Buttler believes that IPL 2021 and T20 Series will be helpful for ICC T20 world cup
सैम बिलिंग्स

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स का मानना है कि आगामी आईपीएल इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए अच्छा रहेगा लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें सीमित मैच खेलने को मिलेंगे। 

IND vs ENG Sam Billings and Jos Buttler believes that IPL 2021 and T20 Series will be helpful for ICC T20 world cup
संजू बिलिंग्स - फोटो : IPL

पिछले महीने हुई नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दो करोड़ रुपये में खरीदे गए बिलिंग्स ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘आप दिल्ली की टीम को देखिए और विशेषकर विदेशी खिलाड़ी। आप किसी भी संयोजन के साथ उतर सकते हैं और यह सफल रहेगा।’

उन्होंने कहा, ‘अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है, बेशक पिछले साल उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी, इसलिए शायद सीमित मैच खेलने को मिले। लेकिन यह विश्व कप की तैयारी से भी जुड़ा है और मुझे इन हालात में तैयारी करने का सर्वश्रेष्ठ मौका देगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Sam Billings and Jos Buttler believes that IPL 2021 and T20 Series will be helpful for ICC T20 world cup
सैम बिलिंग्स

वर्ष 2016 और 2017 में भी दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके बिलिंग्स ने उस समय को याद किया जब उन्होंने पहली बार भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देखा था। बिलिंग्स ने कहा, ‘जब मैं दिल्ली की टीम में था तो दो साल पंत के साथ खेला। मैं राहुल द्रविड़ के पास गया और पूछा कि यह बच्चा कौन है। वह खुले नेट में नाथन कुल्टर नाइल, क्रिस मौरिस और रबाडा के खिलाफ बड़े शॉट खेल रहा था।’

विज्ञापन
IND vs ENG Sam Billings and Jos Buttler believes that IPL 2021 and T20 Series will be helpful for ICC T20 world cup
जोस बटलर - फोटो : Social Media

बिलिंग्स के अलावा इंग्लैंड टीम के उपकप्तान जोस बटलर ने भी आईपीएल और आगामी टी-20 सीरीज को वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम बताया है। बटलर ने अहमदाबाद में कहा कि हर फॉर्मेट में मजबूत भारत घरेलू मैदान पर इस साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के मामले में उनका फेवरेट है। उन्होंने कहा कि कई अच्छी टीमें हैं और पिछले कुछ विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले देशों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन जब घरेलू मैदान पर खेलने की बात आती है तो टीम इंडिया हर फॉर्मेट में काफी मजबूत नजर आती है और उसमें टी-20 क्रिकेट भी शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed