टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए एक और अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की और खूब चौके-छक्के लगाए। हालांकि वे एक बार फिर से अपने शतक से नौ रन के अंतर से चूक गए।
ऋषभ पंत ने की लीच की कुटाई तो लोगों को आई लियोन की याद, बनाए मजेदार मीम
भारत के 73 रन पर चार विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने शुरू से उग्र रूप अपनाया। उन्होंने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों की धुनाई की लेकिन जैक लीच के मामले में वे कुछ ज्यादा ही बेरहम निकले। उन्होंने लीच के खिलाफ शुरू की आठ गेंदों में 28 रन जड़े। पंत ने अपनी पारी में पांच छक्के लगाए और पांचों ही लीच के खिलाफ जड़े। उन्होंने लीच के खिलाफ 38 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। पंत की इस आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से लीच ने 11 ओवर में 84 रन लुटा दिए।
पंत की इस बल्लेबाजी को देखकर लोगों ने लीच की तुलना ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन से कर दी। लोगों ने सोशल मीडिया पर मजे लेते हुए लिखा कि पंत को लीच में लियोन दिख रहे हैं।
It's not Rishabh Pant's fault he sees Nathan Lyon in Jack Leach. #INDvENG #INDvsENG
Rishabh pant : got confused 😁 pic.twitter.com/6VPeZSaehz
दरअसल पंत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नाथन लियोन की भी कुछ इसी तरीके से धुनाई की थी। उन्होंने सिडनी टेस्ट में लियोन के खिलाफ शुरू में 79 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 38 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान लगातार दो छक्के के साथ कई हवाई शॉट भी खेले थे।