भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इनदिनों इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड दौरे पर भारत के पिछले तीन मुकाबलों में नजर आ चुके हैं। धोनी टी20 सीरीज के दौरान स्टेडियम में दिखे थे। अब पहले वनडे मैच को देखने भी ओवल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर गार्डन ग्रीनिज और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर खान भी दिखीं।
2 of 8
सैफ अली खान और तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया महान ओपनर ग्रीनिज के साथ धोनी और सैफ अली खान की तस्वीर वायरल हो रही है। करीना कपूर ने ग्रीनिज और सैफ अली खान की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई। इतना ही नहीं, सैफ और करीना के बड़े बेटे तैमूर ने भी इस मैच को देखा।
3 of 8
महेंद्र सिंह धोनी, पार्थिव पटेल और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी सिर्फ सैफ और ग्रीनिज से ही नहीं मिले, बल्कि भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर और चेन्नई सुपरकिंग्स में साथ खेल चुके पार्थिव पटेल से भी मिले। पटेल और धोनी के साथ ऋषभ पंत भी दिखाई दिए।
4 of 8
महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत और ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी को टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम के साथ देखा गया था। तब उन्होंने दो विकेटकीपर ईशान किशन और ऋषभ पंत के साथ काफी समय गुजारा था। धोनी दोनों को महत्वपूर्ण सलाह देते हुए नजर आए थे।
5 of 8
करीन कपूर, सैफ अली खान और तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पटौदी परिवार ने ग्लैमर का तड़का लगाया। करीना कपूर ने बताया कि तैमूर ने पहली बार किसी स्टेडियम में जाकर क्रिकेट मैच देखा। इस दौरान उन्होंने काफी मस्ती की। हालांकि, यह मैच शानदार था और तैमूर को स्टेडियम में पहला मैच यादगार रहेगा, जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की टीम को सिर्फ 110 रन पर समेट दिया।