इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 10 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई और कई रिकॉर्ड बनाए हैं। भारत के कई खिलाड़ियों ने भी खास रिकॉर्ड अपने नाम किए। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। यहां हम इन सभी रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।
2 of 20
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की टीम इस मैच में 110 रन के स्कोर पर आउट हुई। वनडे में यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर था। इससे पहले वनडे में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे छोटा स्कोर 125 रन था। 15 अक्टूबर 2006 को जयपुर में इंग्लैंड की टीम ने यह स्कोर बनाया था।
3 of 20
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 19 रन देकर छह विकेट लिए और एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। बुमराह इंग्लैंड की धरती पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 23 रन देकर छह विकेट लिए थे।
4 of 20
विकेट लेने के बाद बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह भारत के लिए वनडे में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे ऊपर स्टुअर्ट बिन्नी और अनिल कुंबले का नाम है। बिन्नी ने चार रन देकर छह विकेट और कुंबले ने 12 रन देकर छह विकेट लिए थे। हालांकि, बुमराह ने आशीष नेहरा के अलावा कुलदीप यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 25 रन देकर छह विकेट लिए थे।
5 of 20
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर किसी मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने के मामले में जसप्रीत बुमराह चौथे नंबर पर हैं। इस मामले में पाकिस्तान के वकार यूनिस पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 2001 में 36 रन देकर सात विकेट लिए थे। वहीं, विन्सटन डेविस ने 51 रन देकर सात विकेट और गैरी गिलमर ने 14 रन देकर छह विकेट लिए थे।