फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'कोहली ने अपना सर्वश्रेष्ठ फाइनल के लिए बचाकर रखा है', लगातार फेल हो रहे विराट को लेकर बोले रोहित

Fri, 28 Jun 2024 02:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jun 2024 02:55 AM IST
सार

टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म में चल रहे और बतौर ओपनर लगातार फेल हो रहे विराट कोहली को लेकर बयान दिया। उन्होंने विराट का पुरजोर समर्थन किया है।

विज्ञापन
IND vs ENG: 'Kohli is saving his best for the finals', Rohit Sharma on out of form Virat T20 World Cup 2024
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
भारत ने गुरुवार को गयाना में बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर टी20 क्रिकेट विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय टीम तीसरे टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007 में धोनी की अगुआई में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी, जबकि 2014 में खिताबी मुकाबले में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था।


भारत ने इस जीत से 2022 में इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड से सेमीफाइनल में मिली 10 विकेट की हार का बदला भी चुकता किया। टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म में चल रहे और बतौर ओपनर लगातार फेल हो रहे विराट कोहली को लेकर बयान दिया। उन्होंने विराट का पुरजोर समर्थन किया है।
IND vs ENG: 'Kohli is saving his best for the finals', Rohit Sharma on out of form Virat T20 World Cup 2024
रोहित और विराट - फोटो : ICC/BCCI
विराट को लेकर कप्तान रोहित का बयान
मैच के बाद प्रेंजेटेर द्वारा विराट की फॉर्म को लेकर सवाल पूछे जाने पर कप्तान रोहित ने कहा- कोहली एक क्वालिटी प्लेयर हैं। कोई भी खिलाड़ी इस दौर से गुजर सकता है। हम उनकी क्लास को समझते हैं और हम इन सभी बड़े मैच में उनके महत्व को समझते और जानते हैं। फॉर्म कभी कोई समस्या नहीं रही है। जब आपने 15 साल तक क्रिकेट खेला हो तो फॉर्म कभी कोई समस्या नहीं होती। वह अच्छे दिख रहे हैं। उनके इरादे वही हैं। वह शायद फाइनल के अपना सर्वश्रेष्ठ बचा कर रख रहे हैं। हम फाइनल के लिए बिल्कुल कोहली का समर्थन करेंगे। 
IND vs ENG: 'Kohli is saving his best for the finals', Rohit Sharma on out of form Virat T20 World Cup 2024
रोहित और विराट - फोटो : ICC/BCCI
'हमें फाइनल में भी शांत रहना होगा'
रोहित ने कहा- हम एक टीम के रूप में बहुत शांत रहे हैं। हम इस अंतिम अवसर को समझते हैं। यह एक बड़ा अवसर है। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम शांत रहें। संयमित रहने से आपको अच्छे निर्णय लेने में मदद मिलती है और इसकी आवश्यकता होगी। हमें पूरे 40 ओवरों में अच्छे निर्णय लेते रहना होगा। इससे हमें खेल को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस मैच में भी हम बहुत स्थिर और शांत थे। हम ज्यादा नहीं घबराए और यही हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा। आपको अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी और फाइनल में भी हम यही करना चाहते हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे, मैं बस इतना ही कह सकता हूं। टीम अच्छी स्थिति में है, अच्छा खेल रही है। मैं बस यही उम्मीद कर सकता हूं कि फाइनल में एक और अच्छा प्रदर्शन करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: 'Kohli is saving his best for the finals', Rohit Sharma on out of form Virat T20 World Cup 2024
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने रोहित (39 गेंद, छह चौके, दो छक्के) के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव (47 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए उनकी 73 रन की साझेदारी की बदौलत मुश्किल पिच पर सात विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। फिर भारत ने अपने स्पिनर अक्षर (23 रन देकर तीन विकेट) और कुलदीप (19 रन देकर तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को महज 16.4 ओवर में 103 रन पर समेट दिया। जसप्रीत बुमराह ने 2.4 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट झटके। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर (23), हैरी ब्रूक (25), जोफ्रा आर्चर (21) और लियाम लिविंगस्टोन (11) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed