फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG : रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल में खेली कप्तानी पारी, इस टूर्नामेंट में जड़ा तीसरा अर्धशतक

Thu, 27 Jun 2024 11:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 27 Jun 2024 11:56 PM IST
सार

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर आठ चरण के टीम के अंतिम मुकाबले में भी अर्धशतक लगाया था। भारत की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही विराट कोहली का विकेट गंवा दिया था जो नौ गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए थे।

विज्ञापन
IND vs ENG : Indian Captain Rohit Sharma slam his third fifty in this T20 World cup against England
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। रोहित का टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरा और कुल तीसरा पचासा है। इससे पहले रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर आठ चरण के टीम के अंतिम मुकाबले में भी अर्धशतक लगाया था। भारत की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही विराट कोहली का विकेट गंवा दिया था जो नौ गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए थे। 
IND vs ENG : Indian Captain Rohit Sharma slam his third fifty in this T20 World cup against England
रोहित और सूर्यकुमार - फोटो : BCCI
रोहित ने सूर्यकुमार के साथ निभाई साझेदारी
रीस टॉप्ली ने कोहली को आउट कर भारत को शुरुआती झटका दिया। इसके बाद सैम करन ने ऋषभ पंत को आउट कर भारत को दूसरा झटका जो छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने बारिश से बाधित मुकाबले में सधी हुई बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। रोहित ने 39 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए और भारत को मुश्किल से उबारा। हालांकि, स्पिनर आदिल राशिद ने रोहित को बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। 
IND vs ENG : Indian Captain Rohit Sharma slam his third fifty in this T20 World cup against England
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने टी20 विश्व कप में जड़ा 11वां अर्धशतक 
रोहित शर्मा ने इसके साथ ही टी20 विश्व कप में 11वीं बार अर्धशतक पूरा किया। रोहित इसके साथ ही टी20 विश्व कप में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली के बाद दूसरा स्थान पर मौजूद हैं। कोहली अब तक इस वैश्विक टूर्नामेंट में 14 बार पचासा जड़ चुके हैं और इस सूची में शीर्ष पर हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के दिग्गद पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस टूर्नामेंट में नौ अर्धशतक लगाए हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने इस वैश्विक टूर्नामेंट में आठ अर्धशतक जड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG : Indian Captain Rohit Sharma slam his third fifty in this T20 World cup against England
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने टी20 विश्व कप का 50वां छक्का जड़ा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले रोहित का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ भी बोला। उन्होंने इसके साथ ही टी20 विश्व कप में अपना 50वां छक्का जड़ा। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे आगे क्रिल गेल हैं जिन्होंने 63 छक्के जड़े हैं। रोहित इसके साथ ही सभी प्रारूपों में कप्तान के तौर पर पांच हजार रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित से पहले विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली ऐसा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
IND vs ENG : Indian Captain Rohit Sharma slam his third fifty in this T20 World cup against England
आदिल राशिद - फोटो : ICC
आदिल राशिद और जॉर्डन ने ब्रॉड को पीछे छोड़ा
इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद और तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ दिया है। राशिद ने रोहित को आउट करने के साथ ही यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। राशिद और जॉर्डन के इस टूर्नामेंट में 31 विकेट हो चुके हैं, जबकि ब्रॉड के नाम टी20 विश्व कप में 30 विकेट हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed