फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'भारत को भी कभी इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है', राणा-दुबे कन्कशन सब्स्टिट्यूट विवाद पर बोले अश्विन

Sun, 02 Feb 2025 10:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Feb 2025 10:26 AM IST
सार

अश्विन ने कहा कि इस बार इंग्लैंड को इसका नुकसान हुआ, लेकिन भारत को सचेत रहना चाहिए, क्योंकि कल भारतीय टीम को भी इसका नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
IND vs ENG: 'India may also have to suffer someday', Ashwin on Rana-Dubey concussion substitute controversy
अश्विन, दुबे और हर्षित - फोटो : Twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 सुर्खियों में रहा। टीम इंडिया ने पुणे में खेले गए इस मैच को जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त तो बनाई, लेकिन शिवम दुबे से हर्षित राणा का कन्कशन सब्स्टिट्यूट विवादों में रहा। दुनिया भर से इस मामले को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस मामले पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि इस बार इंग्लैंड को इसका नुकसान हुआ, लेकिन भारत को सचेत रहना चाहिए, क्योंकि कल भारतीय टीम को भी इसका नुकसान हो सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 में फील्डिंग के दौरान भारतीय टीम ने दुबे की जगह हर्षित को मैदान पर भेजा था और यह गेम चेंजर साबित हुआ था। हर्षित ने तीन विकेट झटके थे। वहीं, दुबे ने बल्लेबाजी के दौरान 53 रन बनाए थे। इसके बाद माइकल वॉन, केविन पीटरसन और एलिस्टेयर कुक समेत दिग्गजों ने इसकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि कहीं से हर्षित राणा दुबे के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं थे।
IND vs ENG: 'India may also have to suffer someday', Ashwin on Rana-Dubey concussion substitute controversy
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर क्या कहा?
अब अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैच खत्म हो चुका है। भारत ने घर पर एक और सीरीज पर कब्जा कर लिया। टी20 में जीत शानदार रहा, लेकिन मेरा सवाल है कि क्या हम भूल गए थे कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच था और हमने इसे आईपीएल मैच की तरह खेला? आज सारी चर्चा इस बात पर थी कि शिवम दुबे का कन्कशन वाला मामला कैसा रहा? मैं समझ सकता हूं कि यह पहले भी हुआ है। कैनबरा में रवींद्र जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया था। आप इसे काव्यात्मक न्याय कह सकते हैं या वास्तव में काव्यात्मक अन्याय। मुझे यह समझ में नहीं आता। कम से कम इससे पहले चहल ने रवींद्र जडेजा की जगह ली थी। यहां हर्षित राणा ने शिवम दुबे की जगह ली।'
IND vs ENG: 'India may also have to suffer someday', Ashwin on Rana-Dubey concussion substitute controversy
अश्विन ने बयान दिया है - फोटो : BCCI
'प्रभारियों को इस मामले पर गौर करना चाहिए'
उन्होंने कहा, 'इसमें भारतीय या इंग्लैंड टीम का कोई रोल नहीं है। अगर टीम में कोई नहीं है तो आप कह सकते हैं कि हर्षित राणा थोड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं और शिवम दुबे थोड़ी गेंदबाजी कर सकते हैं। इसलिए हम उन्हें लेकर आए। हालांकि, लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट रमनदीप सिंह बाहर बैठे रहे। मुझे यह समझ नहीं आया। यह पूरी तरह से क्रिकेट के गलत आकलन का मामला है, जो अंपायरों या मैच रैफरी या किसी और की ओर से है। रमनदीप सिंह वहां थे, एक बल्लेबाज जो शिवम दुबे की तरह थोड़ी बहुत गेंदबाजी कर सकता है, लेकिन उन्हें नहीं खिलाया गया। हर्षित राणा को कन्कशन रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया। मुझे लगता है कि प्रभारी लोगों को इस पर गौर करना चाहिए। आज यह इंग्लैंड के खिलाफ हुआ और उन्हें चोट पहुंची, लेकिन एक दिन भारत को भी इसी तरह की चोट पहुंच सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: 'India may also have to suffer someday', Ashwin on Rana-Dubey concussion substitute controversy
हर्षित राणा - फोटो : BCCI
हर्षित के तीन विकेट ने इंग्लैंड को चौंका दिया था
किसी ने नहीं सोचा था कि हर्षित का टी20 में डेब्यू एक कन्कशन सब्स्टिट्यूट के रूप में होगा। दरअसल, पहली पारी में भारत ने बल्लेबाजी की और शिवम दुबे ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान पारी के 20वें ओवर में उनक सिर पर जेमी ओवरटन की गेंद लगी थी। इसके बाद उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए क्लीयर किया गया था, लेकिन वह पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। इसके बाद वह गेंदबाजी के लिए नहीं आए और हर्षित को कन्कशन सब्स्टिट्यूट के रूप में डेब्यू करना पड़ा। हर्षित ने प्रभाव छोड़ा और 33 रन देकर तीन विकेट लिए। हर्षित और रवि बिश्नोई के तीन-तीन विकेट से 182 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 166 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
IND vs ENG: 'India may also have to suffer someday', Ashwin on Rana-Dubey concussion substitute controversy
शिवम दुबे-हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
दुबे-हार्दिक ने अर्धशतक लगाकर भारत को 180 के पार पहुंचाया
इससे पहले भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन बनाए थे।  पहले बल्लेबाजी करते हुए एक वक्त 12 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। सैमसन का खराब फॉर्म जारी रहा और वह एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल सके। अभिषेक शर्मा 19 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन और रिंकू सिंह 26 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।  फिर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने छठे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। दुबे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक लगाया, जबकि हार्दिक ने पांचवां अर्धशतक जड़ा। हार्दिक 30 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, दुबे ने 34 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाए। अक्षर पांच रन बना सके, जबकि अर्शदीप खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने तीन और जेमी ओवरटन ने दो विकेट लिए। ब्राइडन कार्स और आदिल राशिद को एक-एक विकेट मिला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed