टीम इंडिया के ऑलराउंडर और बेहतरीन फील्डर में से एक हार्दिक पांड्या की फील्डिंग को लेकर काफी चर्चा हुई। पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अपनी फील्डिंग से सभी को चौंकाया। उन्होंने पहले तो दो आसान कैच छोड़कर सभी की हैरान किया और फिर एक बेहतरीन कैच पकड़कर वाहवाही भी लूटी।
VIDEO: दो आसान कैच टपकाने वाले हार्दिक पांड्या ने लगाई ऐसी छलांग कि दुनिया देखती रह गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात करें पांड्या के कैच की तो सबसे पहले उन्होंने पांचवें ओवर में बेन स्टोक्स का आसान कैच टपका दिया। उस वक्त स्टोक्स 15 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और भुवनेश्वर के ओवर की चौथी गेंद पर मिड ऑफ पर हवा में शॉट खेल दिया लेकिन गेंद सीधा पांड्या के हाथों में गई जिसे उन्होंने छोड़ दिया। हालांकि स्टोक्स ज्यादा महंगे साबित नहीं हुए और 35 रन बनाकर 11वें ओवर में नटराजन की गेंद पर शिखर धवन को कैच थमा बैठे। धवन के इस कैच पर पांड्या की प्रतिक्रिया भी काफी वायरल हुई, इसमें वे घुटने पर बैठकर धवन को धन्यवाद देते दिख रहे हैं।
Hardik Pandya's reaction to Ben Stokes wicket. #INDvENG https://t.co/UbXmkmzQ8g
— Samadram Robinson (@7ryst) March 28, 2021
हार्दिक ने इसके बाद मैच में एक अद्भुत कैच पकड़कर पहले कैच की भरपाई की। उन्होंने 31वें ओवर में भुवनेश्वर की गेंद पर मोईन अली का एक डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा। भुवी के ओवर की तीसरी गेंद पर अली ने भी मिड ऑफ की तरफ हवा में शॉट खेला जिसे हार्दिक ने आगे की तरफ भागते हुए डाइव लगाकर लपक लिया। इसकी वजह से खतरनाक दिख रहे मोईन 25 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
This is what hardik pandya can do
— 👑 (@viratian18183) March 28, 2021
Spectacular catch
If u troll him for that drop u should appreciate him for this stunner#INDvsENG pic.twitter.com/St4MM57Ut4
अभी हार्दिक इस कैच का जश्न मना पाते कि एक बार फिर से गेंद लहराते हुए उनके पास पहुंची। इस बार सैम कुरेन ने 34वें ओवर की प्रसिद्ध की धीमी गेंद गेंद पर हवा में शॉट खेला, जो बाउंड्री लाइन पर खड़े हार्दिक के पास पहुंची लेकिन भारतीय ऑलराउंडर एक बार फिर से हाथ में आई गेंद को छोड़ दिया। इस समय कुरेन 22 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।