{"_id":"606082222b7ed4677c43499f","slug":"ind-vs-eng-rishabh-pant-made-his-highest-score-in-odis-during-3rd-odi-at-pune","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पावरफुल पंत: ऋषभ की एक और तूफानी पारी, छक्के से पूरा किया अर्धशतक, बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पावरफुल पंत: ऋषभ की एक और तूफानी पारी, छक्के से पूरा किया अर्धशतक, बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 28 Mar 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर से जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका सीरीज का लगातार दूसरा अर्धशतक था। उन्होंने तीसरे वनडे में महज 44 गेंदों में छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter@BCCI
पंत ने एक बार फिर से अपने आक्रामक अंदाज में मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगाए। आउट होने से पहले उन्होंने 62 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। इस दौरान पंत ने पांच चौके और चार छक्के लगाए। पंत ने अपने वनडे करियर का सर्वोच्च स्कोर (78) भी बनाया। इससे पहले पिछले मैच में ही उन्होंने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली थी।
3 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter@BCCI
बात करें मौजूदा सीरीज की तो पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दो मुकाबले खेले हैं जिसमें 77 और 78 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। वह दो मुकाबले में 155 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर @BCCI
पंत का यह वनडे करियर का तीसरा और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा अर्धशतक था। पंत का यह 18वां मैच है जिसमें उन्हें बल्लेबाजी में चौथे क्रम पर उतारा गया। पंत उस समय बल्लेबाजी करने उतरे जब भारत 117 रन पर अपने दो विकेट गंवा चुका था। हालांकि पंत ने टीम को संभाला और तेज गति से रन बनाते हुए भारत के स्कोर में इजाफा करते गए। उन्होंने हार्दिक पांड्या मिलकर पांचवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।