फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
98/0 (11.1 ov)
Target: 406
Shubman Gill 39(31)*
Rohit Sharma 55 (38)
IND need 308 runs in 38.5 remaining overs

IND vs ENG: बार-बार ब्रेक लेने के कारण कोहली की हो रही आलोचना पर बीसीसीआई का बयान, कहा- निजता का सम्मान करें

Tue, 23 Jan 2024 10:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 23 Jan 2024 10:31 AM IST
सार

कोहली 'व्यक्तिगत कारणों' की वजह से ही अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं खेल पाए और इससे पहले, वह दक्षिण अफ्रीका में इंट्रा-स्क्वाड मैच से भी चूक गए क्योंकि उन्हें लंदन जाना था।

विज्ञापन
IND vs ENG: BCCI's statement on criticism of Virat Kohli for taking frequent breaks, said- respect privacy
रोहित-विराट और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को एलान किया कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 'व्यक्तिगत कारणों' से इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन से उनकी अनुपस्थिति को लेकर बात की थी और उन्होंने क्रिकेटर का समर्थन किया। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट को आलचकों के तीखे बयानों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि हर सीरीज में ब्रेक लेना सही नहीं है और बोर्ड को इस पर विचार करना चाहिए। हालांकि, बीसीसीआई पूरी तरह से विराट के समर्थन खड़ा हो गया है।
IND vs ENG: BCCI's statement on criticism of Virat Kohli for taking frequent breaks, said- respect privacy
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
'देश का प्रतिनिधित्व करना सर्वोच्च प्राथमिकता'
बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का आग्रह किया है। विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की है और इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। हालांकि, कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियां उनकी उपस्थिति और ध्यान की मांग करती हैं।
IND vs ENG: BCCI's statement on criticism of Virat Kohli for taking frequent breaks, said- respect privacy
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
'उनके बिना भी जीत सकती है टीम'
कोहली 'व्यक्तिगत कारणों' की वजह से ही अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं खेल पाए और इससे पहले, वह दक्षिण अफ्रीका में इंट्रा-स्क्वाड मैच से भी चूक गए क्योंकि उन्हें लंदन जाना था। अब बीसीसीआई ने उनका बचाव किया है और कहा है कि जल्द ही रिप्लेसमेंट का एलान किया जाएगा। बोर्ड ने लिखा- बीसीसीआई उनके फैसले का सम्मान करता है और टीम प्रबंधन ने भी स्टार बल्लेबाज को अपना समर्थन दिया है। साथ ही बोर्ड को टीम पर विश्वास है कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के बिना भी जीत हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: BCCI's statement on criticism of Virat Kohli for taking frequent breaks, said- respect privacy
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
25 जनवरी से पहला टेस्ट
बीसीसीआई ने मीडिया और फैंस से भी अनुरोध किया कि वे इस दौरान विराट कोहली की निजता का सम्मान करें और उनके निजी कारणों पर अटकलें और कोई जानकारी इकट्ठा करने से बचें। बोर्ड ने कहा कि हमारा ध्यान भारतीय क्रिकेट टीम का समर्थन करने पर होना चाहिए क्योंकि वह टेस्ट सीरीज में आगामी चुनौतियों का सामना कर रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होने जा रही है। पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें हैदराबाद पहुंच गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed