फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत, अभिषेक शर्मा की रिकॉर्ड पारी, 4-1 से नाम की सीरीज

Sun, 02 Feb 2025 10:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 02 Feb 2025 10:21 PM IST
सार

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की आक्रामक शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में सिर्फ 97 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस तरह सूर्यकुमार यादव की टीम ने इंग्लैंड को हराकर 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
IND vs ENG 5th T20 2025 Highlights India vs England T20 Match Key Highlights Match Summary Scorecard Result
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टी20 मैच में 150 रनों के अंतर से हराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को साल 2023 में 168 रन से हराया था। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की आक्रामक शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में सिर्फ 97 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस तरह सूर्यकुमार यादव की टीम ने इंग्लैंड को हराकर 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
IND vs ENG 5th T20 2025 Highlights India vs England T20 Match Key Highlights Match Summary Scorecard Result
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
फिल सॉल्ट के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। बेन डकेट को मोहम्मद शमी ने पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट के अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। उन्होंने मात्र 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 55 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे जबकि नौ बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, रवि बिश्नोई को एक सफलता मिली। 
IND vs ENG 5th T20 2025 Highlights India vs England T20 Match Key Highlights Match Summary Scorecard Result
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
अभिषेक शर्मा ने मचाया धमाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी हुई थी। संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम के इरादे साफ कर दिए थे। लेकिन वह विकेट पर ज्यादा समय नहीं बिता सके और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी हुई, जिसे ब्रायडन कार्स ने तोड़ा। उन्होंने तिलक को अपना शिकार बनाया। वह 24 रन बनाकर लौटे। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वन मैन शो दिखाते हुए 54 गेंदों में 135 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 13 छक्के निकले। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने दो, शिवम दुबे ने 30, हार्दिक पांड्या ने नौ, रिंकू सिंह ने नौ, अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। वहीं, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी* खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने तीन और मार्क वुड ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा आर्चर, ओवरटन और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 5th T20 2025 Highlights India vs England T20 Match Key Highlights Match Summary Scorecard Result
अभिषेक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भारत ने सबसे तेजी से पूरे किए 100 रन
भारतीय टीम ने अभिषेक की धमाकेदार पारी की मदद से महज 6.3 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे जो उसका किसी टी20 मुकाबले में सबसे कम गेंदों पर 100 रन पूरे करना है। इससे पहले टीम ने पिछले साल अक्तूबर में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 7.1 ओवर में 100 रन पूरे किए थे। वहीं, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में पहले छह ओवर में एक विकेट पर 95 रन बनाए जो उसका टी20 में पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर है। टीम ने इससे पहले 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में दो विकेट पर 82 रन बनाए थे जो उसका इस दौरान सर्वाधिक स्कोर था, लेकिन अभिषेक की धुआंधार पारी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed