फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट से पहले आरसीबी के इस गेंदबाज ने पढ़े रोहित शर्मा की तारीफ में कसीदे, कही यह बात

Wed, 25 Sep 2024 07:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Sep 2024 07:36 PM IST
सार

युवा गेंदबाज आकाश ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। रांची टेस्ट में उन्होंने कुल तीन विकेट लेकर अलग छाप छोड़ी थी।

विज्ञापन
ind vs ban: akash deep shared his thoughts about rohit sharmas captaincy before kanpur test know
आकाश दीप - फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रोहित शर्मा की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने हिटमैन की तारीफ करते हुए कहा कि रोहित से अधिक सहयोगी कप्तान के नेतृत्व में उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं मिला। बता दें कि, भारत ने रविवार को इस सीरीज का पहला मुकाबला 280 रनों से जीता था और बांग्लादेश के खिलाफ 1-0 से बढ़त बनाई। अब टीम की नजर दूसरे टेस्ट पर है। 
ind vs ban: akash deep shared his thoughts about rohit sharmas captaincy before kanpur test know
आकाश दीप - फोटो : PTI
डेब्यू टेस्ट में चटकाए तीन विकेट
युवा गेंदबाज आकाश ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। रांची टेस्ट में उन्होंने कुल तीन विकेट लेकर अलग छाप छोड़ी थी। यही वजह है कि उन्हें अब भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज के लिए चुना गया है। 

दूसरे टेस्ट से पहले आरसीबी के घातक गेंदबाज ने भारतीय खिलाड़ियों के समर्पण पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि रोहित-विराट जैसे दिग्गजों को अभ्यास सत्र में पसीना बहाते देखकर उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। तेज गेंदबाज ने कहा- जब मैं यहां आया तो मैंने खेल के दिग्गज खिलाड़ियों और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले रोहित, विराट भाई जैसे खिलाड़ियों में समर्पण और कड़ी मेहनत का एक अलग स्तर देखा। मुझे एहसास हुआ कि उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है और अभी भी अभ्यास के दौरान कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनकी विचार प्रक्रिया एक अलग स्तर पर है, यह मुझे और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।
ind vs ban: akash deep shared his thoughts about rohit sharmas captaincy before kanpur test know
भारतीय टीम - फोटो : PTI
रोहित की तारीफ में पढ़े कसीदे
इस दौरान 27 वर्षीय गेंदबाज ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा- शुरू में मुझे झिझक थी कि दबाव होगा लेकिन रोहित भैया ने चीजों को बहुत सरल बना दिया। मैंने इतने सहायक कप्तान के अधीन नहीं खेला है। वह चीजों को सरल रखते हैं। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं घरेलू या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा हूं। पहले मुकाबले में आकाश ने दो विकेट चटकाए। अब उनकी नजर दूसरे टेस्ट में घातक प्रदर्शन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs ban: akash deep shared his thoughts about rohit sharmas captaincy before kanpur test know
आकाश दीप - फोटो : PTI
घरेलू क्रिकेट की सराहना की
इस दौरान आकाश ने घरेलू क्रिकेट की सराहना की। उन्होंने बताया कि इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा- घरेलू प्रारूप इतना अच्छा है कि जब आप इस स्तर पर पहुंचते हैं, तो आपको पहले से ही पता होता है कि क्या करना है। आपको पता होता है कि आपसे क्या करने की उम्मीद की जाती है। इसमें कोई भ्रम नहीं है। विचार यह है कि आप जो सीख रहे हैं, उसे व्यवहार में लाएं। मुझे इसमें कुछ नया नहीं लगता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed