फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित-धवन चोटिल, आखिर किन बदलावों के साथ सीरीज फतह करने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Sun, 19 Jan 2020 08:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 19 Jan 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
IND vs AUS Team India Predicated and Dream XI for 3rd ODI against Australia at Bengaluru
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार को बंगलुरु के मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं। आखिरी मुकाबले में दोनों ही टीमें सीरीज कब्जा करने के लिए भिड़ेंगी। मुंबई में पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम ने राजकोट में शानदार वापसी की और जीत दर्ज कर सीरीज को बराबर कर दिया।



आखिरी मुकाबले को जीतकर विराट सेना ऑस्ट्रेलिया से पिछले साल की हार का हिसाब बराबर करने उतरेगी। मौजूदा समय में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना कप्तान कोहली के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। बंगलुरु में विराट कोहली की पूरी कोशिश होगी कि वो एक ऐसे टीम संयोजन के साथ मैदान पर उतरें, जो सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात देने में सफल हो सके। आइए जानते हैं कि निर्णायक मुकाबले में विराट कोहली किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं।  

IND vs AUS Team India Predicated and Dream XI for 3rd ODI against Australia at Bengaluru
रोहित-धवन - फोटो : ट्विटर

ओपनर्स 

भारतीय टीम की ओपनिंग की कमान रोहित शर्मा और शिखर धवन संभाल सकते हैं। रोहित राजकोट वन-डे में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे और धवन को भी बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। अब देखना होगा कि वे दोनों सीरीज के आखिरी मुकाबले में मैदान पर उतरते हैं या नहीं। शिखर और रोहित ने सीरीज के दूसरे वन-डे में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। धवन ने 96 रन बनाए थे, वहीं रोहित के बल्ले से भी 42 रन की पारी निकली थी। निर्णायक मुकाबले में भी टीम को दोनों से काफी उम्मीदें होंगी।

IND vs AUS Team India Predicated and Dream XI for 3rd ODI against Australia at Bengaluru
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मिडिल ऑर्डर

राजकोट में कप्तान विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। विराट ने दूसरे वन-डे में 78 रन की पारी खेली, लेकिन वो एक बार फिर से एडम जांपा का शिकार हो गए। विराट के बाद श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं। दूसरे वन-डे में पांचवें स्थान पर आकर जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल को विराट आखिरी मुकाबले में भी इसी भूमिका में उतार सकते हैं। इसके अलावा मनीष पांडे को भी मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS Team India Predicated and Dream XI for 3rd ODI against Australia at Bengaluru
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विकेटकीपर

ऋषभ पंत के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका अदा कर सकते हैं। राजकोट वन-डे में उन्होंने बेहतरीन विकेटकीपिंग की।

विज्ञापन
IND vs AUS Team India Predicated and Dream XI for 3rd ODI against Australia at Bengaluru
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर

रवींद्र जडेजा को विराट ऑलराउंडर के तौर पर निर्णायक मुकाबले के लिए अंतिम 11 में शामिल कर सकते हैं। जडेजा ने राजकोट के मैदान पर बल्लेबाजी करने के अलावा दो विकेट भी चटकाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed