तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ इस सीरीज में रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी की नजर विश्व रिकॉर्ड पर होगी। सलामी जोड़ी को लेकर संकट में फंसे कप्तान कोहली, धवन और रोहित को इस मुकाबले में पारी की शुरुआत की कमान सौंप सकते हैं। क्योंकि दोनों के रिकॉर्ड बेहतरीन हैं और उनके पास अनुभव भी है।
2 of 4
रोहित-धवन
- फोटो : ट्विटर
रोहित और धवन पारी को ओपन करने उतरेंगे। बतौर जोड़ी रोहित और धवन किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने के करीब हैं। रोहित-धवन की सलामी जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक छह बार शतकीय साझेदारी निभाई है। इस सीरीज में दोनों के पास इस विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा। अगर आज वह शतकीय साझेदारी निभाते हैं, तो वे वन-डे में सबसे अधिक शतकीय साझेदारी बनाने के विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।
3 of 4
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
किसी एक देश के खिलाफ सबसे अधिक शतकीय पार्टनरशिप निभाने के मामले में वे वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 मैच में छह शतकीय साझेदारी निभाते हुए 1273 बनाए हैं। जबकि विंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स ने भी भारत के खिलाफ 22 मैचों में छह शतकीय साझेदारी निभाते हुए 1407 रन बनाए थे।
किसी एक देश के खिलाफ शतकीय साझेदारी निभाने की इस लिस्ट में तीसरा नंबर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम है। दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच शतकीय साझेदारी निभाई थी। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा की जोड़ी ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच शतकीय साझेदारी निभाई थी।