टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे सीरीज का पहला मैच रविवार को धर्मशाला में खेला गया। मैच में श्रीलंकाई गेंदबाज को महज 112 रन पर ऑल आउट हुए और इस तरह से
टीम इंडिया ने इस मैच में अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए तीसरा सबसे कम स्कोर बनाया। इससे पहले टीम इंडिया का घर में खेलते हुए सबसे कम स्कोर
श्रीलंका के ही खिलाफ था। इसे पहले 1986 में नागपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में श्रीलंका ने टीम इंडिया को महज 78 रन पर ऑल आउट किया था।
आगे पढ़िए इसके अलावा और कौन-से पांच शर्मनाक रिकॉर्ड टीम इंडिया ने किए अपने नाम...
2 of 6
sri lanka team
- फोटो : File
इस मैच में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने 13 मेडन ओवर फेंके। अब तक टीम इंडिया के खिलाफ खेले गए मैचों में इतने मेडन ओवर नहीं फेंके गए थे। इतना ही नहीं बीते 10 साल में खेले गए किसी भी वनडे में इतने मेडन ओवर नहीं फेंके गए थे।
इस मैच में एक समय पर टीम इंडिया ने 16 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे, जो अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। इससे पहले 1983 विश्व कप में टीम इंडिया के जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 रन पर पांच विकेट गिरे थे। इस मैच में
कपिल देव ने नाबाद 175 रन की एतिहासिक पारी खेली थी।
4 of 6
shikhar dhawan
- फोटो : File
बीते 15 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया के शुरूआती 5 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। इससे पहले चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ 2002 में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का ऐसा हाल हुआ था।
5 of 6
दिनेश कार्तिक
- फोटो : indian express
इस मैच में दिनेश कार्तिक ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। दिनेश कार्तिक 18 बॉलों का सामना करके शून्य के स्कोर पर आउट हुए। इस लिहाज से वो वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए।