फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 रन बनाकर भी छाए रोहित शर्मा, इस वजह से हो रही है चर्चा

Thu, 19 Sep 2019 01:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Sep 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
IND v SA 2nd T20 Rohit sharma completed his 12 years in international t20 cricket
रोहित शर्मा - फोटो : social media

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच मोहाली में खेल रही है। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को 149 रनों पर ही रोक दिया। जवाब में टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे और ताबड़तोड़ शुरुआत की लेकिन मात्र 12 रन बनाकर वे पवेलियन लौट गए।

IND v SA 2nd T20 Rohit sharma completed his 12 years in international t20 cricket
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

रोहित ने अपनी पारी में 12 गेंदों में दो छक्कों की मदद से सिर्फ 12 रन ही बनाए। बावजूद इसके हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ट्विटर पर ट्रेंड करते रहे। बुधवार को मैच शुरू होने से पहले ही रोहित शर्मा ट्विटर पर छा गए और देखते-देखते ट्रेंड करने लगे। 

IND v SA 2nd T20 Rohit sharma completed his 12 years in international t20 cricket
रोहित शर्मा - फोटो : social media

दरअसल रोहित शर्मा को टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किए हुए 12 साल पूरे हो गए। उन्होंने अपने करियर का पहला टी-20 मैच 19 सितंबर 2007 को खेला था और आज 18 सितंबर है यानी कि रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 12 साल पूरे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND v SA 2nd T20 Rohit sharma completed his 12 years in international t20 cricket
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से 97 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने चार शतकों की मदद और 32.73 की औसत से 2422 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक और रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के ही नाम दर्ज है।

विज्ञापन
IND v SA 2nd T20 Rohit sharma completed his 12 years in international t20 cricket
रोहित शर्मा - फोटो : social media
देखें #12YearsOfHitmanInT20I हैशटैग पर आए कुछ ट्वीट्स:

बता दें कि खबर लिखे जाने तक #12YearsOfHitmanInT20I के साथ तकरीबन 90 हजार ट्वीट्स हो चुके थे।
 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed