फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच से पहले बांग्लादेश को लगा झटका, चोट के कारण महत्वपूर्ण खिलाड़ी टीम से बाहर 

Tue, 07 Feb 2017 08:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
 Imrul Kayes return to Bangladsh after injury against India-A 
भारत-बांग्लादेश - फोटो : Getty
हैदराबाद में भारत और बांग्लादेश के बीच 9 फरवरी से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले बांग्लादेश की टीम को बड़ा झटका लगा है।  उनका एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी इंडिया-ए के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गया है। 

मैच से पहले बांग्लादेश को लगा झटका, चोट के कारण महत्वपूर्ण खिलाड़ी टीम से बाहर 

 Imrul Kayes return to Bangladsh after injury against India-A 
कायस
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज इमरुल कायस को जांघ की चोट के कारण भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट से बाहर होना पड़ा है। इंडिया-ए के खिलाफ हैदराबाद खेले गए दो दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे और अंतिम दिन बांए हाथ के बल्लेबाज कायस चोटिल हो गए। 

मैच से पहले बांग्लादेश को लगा झटका, चोट के कारण महत्वपूर्ण खिलाड़ी टीम से बाहर 

 Imrul Kayes return to Bangladsh after injury against India-A 
बांग्लादेश - फोटो : getty
पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट से भी कायस को इसी कारण अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ा था। पहली बार भारतीय सरजमीं पर पहली बार टेस्ट मैच खेलने आई बांग्लादेश के लिए यह काफी बड़ा झटका है। बांग्लादेश की टेस्ट टीम में इमरुल कायस एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। 9 फरवरी से शुरू हो रहे टेस्ट में बंगाल टाइगर्स के नाम से विख्यात बांग्लादेश की टीम को उनकी  कमी जरुर खलेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच से पहले बांग्लादेश को लगा झटका, चोट के कारण महत्वपूर्ण खिलाड़ी टीम से बाहर 

 Imrul Kayes return to Bangladsh after injury against India-A 
बांग्लादेश क्रिकेट - फोटो : getty
टीम से बाहर जाने वाले इमरुल कायस ने अब तक टेस्ट करियर में 27 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 28.64 की औसत से 1432 रन बनाये है। जिसमें तीन शतक शामिल हैं। भारत के गेंदबाजों के सामने कायस का अनुभव काफी बहुत काम आता। कायस की जगह वनडे और टी-20 में बतौर ओपनर साबित कर चुके सौम्य सरकार तमीम इकबाल के पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। क्राइस्टचर्च टेस्ट में उन्हें खेलने का मौका मिला था जिसमें सरकार ने दोनों पारियों में क्रमशः 86 और 36 रनों की उपयोगी पारियां खेली थीं।
विज्ञापन

मैच से पहले बांग्लादेश को लगा झटका, चोट के कारण महत्वपूर्ण खिलाड़ी टीम से बाहर 

 Imrul Kayes return to Bangladsh after injury against India-A 
मुश्फिकुर रहीम
इमरुल के चोटिल होने के बाद उनकी जगह मोसद्देक होसेन को टीम में जगह दी गई है। मोसद्देक को बांग्लादेश की एकदिवसीय और टी-20 का अहम सदस्य माना जाता है। अब उन्हें टेस्ट टीम में बुलाया गया है। बांग्लादेश के लिए टेस्ट से पहले उभरी इस परेशानी का समाधान बांग्लादेश का टीम मैनेजमेंट कैसे करता है और अंतिम एकादश में किन खिलाड़ियों को जगह देता है। बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकुर रहीम ने इस टेस्ट के बारे में ये भी बयान दिया था कि ये कोई ऐतिहासिक नहीं, बल्कि सामान्य टेस्ट ही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed