फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC Test Rankings: नुकसान के बावजूद विराट की बादशाहत बरकरार, बुमराह को मिला बंपर फायदा

Mon, 31 Dec 2018 05:48 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 31 Dec 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
icc test rankings virat kohli and kagiso rabada maintains top spot
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने आईसीसी टेस्ट खिलाड़ियों की रैंकिंग में अपना-अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। इसका मतलब है कि ये दोनों ही खिलाड़ी 2018 का अंत नंबर-1 पर रहकर कर रहे हैं।

icc test rankings virat kohli and kagiso rabada maintains top spot
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 82 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें तीन अंक का नुकसान हुआ। हालांकि, वह दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन से 34 अंक आगे हैं। कोहली ने साल में कुल 1322 रन बनाए। 

icc test rankings virat kohli and kagiso rabada maintains top spot
virat kohli

इस बीच भारतीय कप्तान ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 937 अंक हासिल किए, जो कि भारतीय बल्लेबाजों में भी सर्वश्रेष्ठ हैं। कोहली ने अगस्त में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल किया और 135 दिनों से उनकी इस पर बादशाहत बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
icc test rankings virat kohli and kagiso rabada maintains top spot
कागिसो रबाडा

रबाडा भी शीर्ष क्रम पर बरकरार हैं। उन्होंने साल के बीच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ शीर्ष स्थान साझा किया था। वह अब एंडरसन से 6 अंक आगे हैं। रबाडा शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने और उन्होंने 178 दिन से इस पर बादशाहत बरकरार रखी है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2018 में 10 टेस्ट में 52 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
icc test rankings virat kohli and kagiso rabada maintains top spot
जसप्रीत बुमराह

कोहली के हमवतन चेतेश्वर पुजारा ने चौथा स्थान बरकरार रखा है। विकेटकीपर ऋषभ पंत को 10 स्थान का फायदा हुआ और वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल 67वें स्थान पर हैं। टीम इंडिया की मेलबर्न टेस्ट जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह को 16 स्थान का फायदा हुआ और 28वें से छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद शमी 23वें स्था पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed