फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया को क्रिकेट खेलने जाना होगा पाकिस्तान!

Sat, 24 Jun 2017 03:41 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Sat, 24 Jun 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
ICC confirms Test, ODI leagues close to being finalised, India may have to tour Pakistan
भारत vs पाकिस्तान (चैंपियंस ट्रॉफी) - फोटो : ICC
टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय लीग जल्द ही हकीकत का रूप लेने वाली हैं। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेव रिचर्जडसन के अनुसार इस मसौदे को अमलीजामा पहनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। आईसीसी के विकल्प सी के अनुसार टेस्ट लीग की शुरुआत 2019 में विश्व कप के बाद होगी, जो 2023 के विश्व कप से पहले खत्म होगी।

अगर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया को क्रिकेट खेलने जाना होगा पाकिस्तान!

ICC confirms Test, ODI leagues close to being finalised, India may have to tour Pakistan
विराट कोहली औऱ सुनील गावस्कर - फोटो : ESPN
टेस्ट लीग के अनुसार, टॉप-9 टीमें घरेलू और विदेशी जमीन पर 4 खेलेंगी, जिसमें कुल 12 सीरीज शामिल होंगी। सीरीज में दो या दो से ज्यादा टेस्ट मैच अनिवार्य हैं। साथ ही लीग में यदि एक टीम ने पहले साल 2 होम सीरीज खेली हैं, तो अगले साल वह एक ही होम सीरीज खेल सकती है। हाल ही में टेस्ट दर्जा पाने वाली आयरलैंड और अफगानिस्तान के अलावा 10वें नंबर वाली जिम्बाब्वे की टीम को टेस्ट लीग का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

अगर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया को क्रिकेट खेलने जाना होगा पाकिस्तान!

ICC confirms Test, ODI leagues close to being finalised, India may have to tour Pakistan
बीसीसीआई - फोटो : getty
इसमें वनडे लीग का भी प्रस्ताव है जिसमें 2020 से दो वर्षों की अवधि में शीर्ष 13 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी अब बोर्ड की बैठक में विकल्प सी को मंजूरी देने पर विचार कर रहा है। आईसीसी के नये संविधान का विरोध कर रहे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसकी टीम फिलहाल दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया को क्रिकेट खेलने जाना होगा पाकिस्तान!

ICC confirms Test, ODI leagues close to being finalised, India may have to tour Pakistan
भारत vs पाकिस्तान (चैंपियंस ट्रॉफी) - फोटो : ICC
यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो आईसीसी इसके लिए तारीखें भी सुनिश्चित कर सकती है जिसे अक्टूबर में आईसीसी की बैठक में सीईसी को पेश किया जा सकता है। वैश्विक संस्था नई टेस्ट लीग को 2019 विश्वकप के तुरंत बाद शुरू कर सकता है जो अगले विश्वकप 2023 तक चलेगी। यह अवधि के अंत में शीर्ष दो टीमों के बीच प्लेऑफ के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन

अगर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया को क्रिकेट खेलने जाना होगा पाकिस्तान!

ICC confirms Test, ODI leagues close to being finalised, India may have to tour Pakistan
वर्ल्ड कप
वहीं, वनडे लीग की बात की जाए तो यह हर दो साल में खेली जाएगी। इसको मंजूरी मिलने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का दौर खत्म हो सकता है। इसमें 13 टीमें हिस्सा होंगे, जिसमें एक टीम 12 नहीं बल्कि सिर्फ 8 ही टीमों के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। आईसीसी के सीईओ ने कहा कि वो अभी इस पर विचार कर रहे हैं कि कौन से 8 मुल्क एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed