{"_id":"5c6c306ebdec225eb27ab03f","slug":"icc-ceo-dave-richardson-says-no-indication-that-any-of-world-cup-matches-will-not-go-as-per-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के बाद ICC का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान मैच में नहीं होगा कोई बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुलवामा हमले के बाद ICC का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान मैच में नहीं होगा कोई बदलाव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 20 Feb 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर लग रही अटकलों के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के कार्यक्रम में बदलाव होगा।
2 of 5
डेविड रिचर्डसन
इस मामले में सीईओ रिचर्डसन ने कहा , 'इस भयावह घटना से प्रभावित लोगों के साथ हमारी सहानुभूति है और हम अपने सदस्यों के साथ हालात पर नजर रखेंगे। ऐसे कोई संकेत नहीं है कि आईसीसी पुरूष विश्व कप का कोई मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगा। खेल खासकर क्रिकेट में लोगों को करीब लाने और समुदायों को जोड़ने की कमाल की क्षमता है और हम इसी आधार पर अपने सदस्यों के साथ काम करेंगे।'
3 of 5
बीसीसीआई
वहीं, बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'हरभजन ने अपना पक्ष रखा लेकिन यह नहीं कहा कि अगर हमें उनके खिलाफ सेमीफाइनल या फाइनल खेलना पड़े तो। क्या हम नहीं खेलेंगे। हम काल्पनिक हालात पर बात कर रहे हैं। भारत ने 1999 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था जब कारगिल युद्ध चरम पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान
आतंकी हमले के मद्देनजर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा था कि भारत को 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने कहा था, 'यह कठिन समय है। हमला हुआ है, यह अविश्वसनीय है और बहुत गलत है । सरकार जरूर कड़ी कार्रवाई करेगी। जहां तक क्रिकेट का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि हमें उनके साथ कोई भी संबंध रखना चाहिये वरना ऐसा चलता रहेगा।'
विज्ञापन
5 of 5
harbhajan singh
उन्होंने कहा , 'हमें देश के साथ खड़े होना चाहिए। क्रिकेट या हाकी या किसी भी खेल में हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिए।' हालांकि, हरभजन ने ये भी कहा था कि भारत अगर 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच गंवा भी देता है तो भी इतना मजबूत है कि विश्व कप जीत सकता है। इनपुट-भाषा
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।