फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे एक इंजीनियर बना इस सदी में देश का सबसे सफल तेज गेंदबाज

Fri, 07 Oct 2016 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 07 Oct 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
How Zaheer Khan Became Most Successful Bowler of 21st Century
जहीर खान - फोटो : getty
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का आज जन्मदिन है। जहीर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर में टीम इंडिया की  की ओर से कुल 92 टेस्ट और 200 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 311 और 200 वनडे मैचों में 282 विकेट हासिल किए। जहीर ने 17 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 17 विकेट लिए। जहीर ने अपने करियर में सफलता के हर मुकाम को छुआ लेकिन भारत की ओर से सौ टेस्ट मैचों में नुमाइंदगी नहीं कर सके।
Trending Videos
How Zaheer Khan Became Most Successful Bowler of 21st Century
जहीर खान - फोटो : getty
महाराष्ट्र के अहमदनगर में जन्मे और श्रीरंगपुर के रहने वाले जहीर खान पढ़ लिखकर इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता ने उनसे कहा कि बेटा देश में इंजीनियर तो बहुत हैं तुम तेज गेंदबाज ही बनो।
 
How Zaheer Khan Became Most Successful Bowler of 21st Century
जहीर खान - फोटो : getty
इसके बाद जहीर मुंबई आ गए और मुंबई में जूनियर क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। उनकी प्रतिभा को सबसे पहले एमआरएफ पेस फाउंडेशन के टीए शेखर ने पहचाना। उन्होंने जहीर को चेन्नई बुलाया। इसके बाद उनके करियर को पर लग गए। जहीर ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शेखर ने उनकी गेंदबाजी को निखारा। करियर में जब कभी जहीर को उनकी मदद की आवश्यकता हुई उन्होंने हमेशा उनकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Zaheer Khan Became Most Successful Bowler of 21st Century
जहीर खान - फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट टीम में न जाने कितने तेज़ गेंदबाज आए और गए, लेकिन उनमें से बहुत कम ही ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय तक देश की सेवा की और विश्व स्तर देश के साथ-साथ अपना नाम भी रोशन किया। यदि कपिल देव भारत के दाएं हाथ के सर्वकालिक महानतम तेज गेंदबाज हैं तो जहीर बाएं हाथ के। जहीर ने उस दौर में भारतीय गेंदबाजी  की कमान थामी जब टीम में तेज गेंदबाजों के अंदर-बाहर जाने का दौर चल रहा था।
विज्ञापन
How Zaheer Khan Became Most Successful Bowler of 21st Century
जहीर खान - फोटो : getty
जहीर को यह मालूम होता था कि  सामने खड़े बल्लेबाज को किस तरह आउट किया जा सकता है। यह कला हर किसी में नहीं होती है इसके लिए आपका तकनीकी तौर पर दक्ष होना जरूरी है। जहीर को यह बहुत अच्छे से मालूम थी कि किस बल्लेबाज को किस जगह गेंद फेंकनी है, उदाहरण के लिए जहीर ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ को 27 भिडंत में 14 बार पैवेलियन वापस लौटाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed