वनडे विश्व कप 2027 का कार्यक्रम घोषित हो चुका है और इसके साथ ही इस वैश्विक टूर्नामेंट का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में अगले साल यह विश्व कप खेला जाना है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज सात अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। हालांकि, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के सामने भारतीय टीम को लेकर कई बड़े सवाल हैं, जिनका जवाब और समाधान वक्त रहते खोजना है।
2 of 6
वनडे विश्व कप 2027
- फोटो : अमर उजाला
विश्व कप में भारत का कार्यक्रम
भारतीय टीम वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत सात अक्तूबर को गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। ये मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा। इसके बाद भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 10 अक्तूबर को जोहानिसबर्ग में होगा। फिर भारतीय टीम 14 अक्तूबर को अफगानिस्तान, 17 अक्तूबर को क्वालिफायर-ए टीम और ग्रुप चरण के अंतिम मैच में 24 अक्तूबर को सह मेजबान जिम्बाब्वे का सामना करेगी। आइए जानते हैं भारतीय टीम के सामने क्या चुनौतियां हैं...
तैयार नहीं बैकअप ओपनर
वनडे विश्व कप 2027 में शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी का आगाज करेंगे यह बात तो अब लगभग तय नजर आ रही है, लेकिन अगर इन दोनों बल्लेबाजों में से कोई एक चोटिल हो जाता है, तो भारत ने अब तक बैकअप ओपनर तैयार नहीं किए हैं। यशस्वी जायसवाल को हर बार वनडे टीम में चुना जाता है, लेकिन वह बेंच पर ही बैठे रह जाते हैं। यशस्वी ने अपने वनडे करियर में कुल छह मैच खेले हैं, जबकि इस साल उन्हें सिर्फ दो वनडे खेलने का मौका मिला है। टीम मैनेजमेंट अगर ईशान को विकल्प के तौर पर देख रहा है, तो उन्होंने भी साल 2026 में महज पांच वनडे मैच खेले हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में यशस्वी को मौका नहीं मिला था।
4 of 6
गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर
- फोटो : IANS
मध्य क्रम भी चुनौती
भारतीय टीम के सामने मध्यक्रम भी बड़ी चुनौती नजर आ रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में ईशान किशन एक मैच में नंबर चार पर खेले थे, तो एक मुकाबले में श्रेयस अय्यर को इस स्थान पर उतारा गया था। केएल राहुल की बैटिंग पोजीशन को भी लगातार बदला गया है। कई बार खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम प्रबंधन को संयोजन में बदलाव करने पड़ रहे हैं। भारत को वनडे विश्व कप से पहले अब 11 वनडे मैच और एशिया कप ही खेलना है, ऐसे में मध्यक्रम का संयोजन क्या होगा यह तय करना जरूरी है। निचला क्रम में भी चिंता का विषय है, क्योंकि वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।
दूसरा विकेटकीपर कौन?
वनडे विश्व कप 2027 में भारत के लिए विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालने के प्रबल दावेदार केएल राहुल हैं। केएल राहुल आमतौर पर वनडे में विकेट के पीछे जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आए हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में राहुल के लिए विकेटकीपिंग एक चुनौती साबित हो सकती है। ऋषभ पंत को टीम से बाहर करके यह संदेश दे दिया गया है कि वह शायद टीम की योजना में फिट नहीं बैठ रहे हैं। ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर वनडे में पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि दूसरा विकेटकीपर कौन होगा?