फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'झूठ बोलकर हसीन जहां ने की थी शादी, बेटियों को बताया था कजिन सिस्टर'

Thu, 15 Mar 2018 10:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
hasin jahan tells a lie to marry with mohammed shami
mohammed shami

अपनी पत्नी के आरोपों को सामना कर रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है। शमी ने कहा कि हसीन ने उनसे झूठ बोलकर शादी रचाई थी।

hasin jahan tells a lie to marry with mohammed shami
mohammed shami

शमी का कहना है कि शादी से पहले हसीन जहां खुद को कुंवारी बताती थी। इतना ही नहीं हसीन अपने बेटियों को अपनी कजिन सिस्टर बताया करती थीं।

hasin jahan tells a lie to marry with mohammed shami
mohammed shami

हसीन जहां की पहली शादी के बारे में पूछने पर मोहम्मद शमी ने कहा, 'मुझे हसीन की पहली शादी के बारे में कुछ भी नहीं पता था। यहां तक कि उनकी दो बेटियों के बारे में भी उन्हें काफी दिनों के बाद पता चला। शुरुआत में वह अपनी दोनों बेटियों को कजिन सिस्टर बताया करती थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
hasin jahan tells a lie to marry with mohammed shami
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने बताया कि जब उन्होंने इन दोनों लड़कियों के बारे में हसीन से पूछा तो वह कहने लगी कि यह दोनों उनकी बड़ी बहन की बेटियां हैं, जिसकी मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद दोनों लड़कियों की जिम्मेदारी हसीन पर है, इसलिए वह हमेशा इन्हें अपने साथ ही रखती हैं।

विज्ञापन
hasin jahan tells a lie to marry with mohammed shami
mohammed shami and hasin jahan

बता दें कि हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप भी मढ़ा था, जिसके बाद बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट इस मामले में जांच कर रही है। इससे पहले शमी का नाम बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी शामिल नहीं किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed