मोहम्मद शमी इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शमी ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट चटकाए। ऐसा लगता है कि शमी तीन महीने के बाद अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आ गए हैं। कुछ समय पहले शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच काफी विवाद हुआ था। अब एक बार फिर हसीन जहां ने अपने पति पर नया आरोप लगाया है।
हसीन जहां ने सबूतों के साथ फिर किया मोहम्मद शमी पर हमला, फर्जीवाड़े की खोली पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसीन जहां ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के कई आधिकारिक दस्तावेजों के फोटोज फेसबुक पेज पर शेयर किए हैं। शमी के 10वीं क्लास और 12वीं क्लास की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर-आईडी कार्ड और चेकबुक की फोटोज हसीन ने फेसबुक पर शेयर करते हुए बताया कि उनके पति ने उम्र के मामले में धोखाधड़ी की है।
हैरानी की बात यह है कि शमी के दस्तावेजों की जो फोटो शेयर की गई है, उसमें तीन अलग-अलग जन्म तारीख दिख रही है। यह देख फैंस हैरान हैं। बीसीसीआई के रिकॉर्ड्स के मुताबिक शमी का जन्म वर्ष 1990 है, लेकिन अगर फोटो में दिख रही 10वीं की मार्कशीट पर विश्वास किया जाए तो उनकी उम्र 34 साल है।
यही नहीं, ड्राइविंग लाइसेंस के हिसाब से शमी की उम्र 36 साल दिख रही है। इससे एक बार फिर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज परेशानी में घिर सकते हैं। यह भी देखना होगा कि क्या इन आरोपों से शमी के मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर कोई प्रभाव पड़ेगा।
हसीन जहां ने अपने फेसबुक वॉल पर फोटो पोस्ट करने के साथ लिखा, 'शमी अहमद 420 है, लेकिन इसे हर तरफ से समर्थन प्राप्त है क्योंकि यह एक स्टार है। बेचारा बन के दिखाने वाला लफंगा है। एक न्यूज चैनल के आदमी और बीसीसीआई का सपोर्ट है उसके पास। पिसते तो हम जैसे मजबूर हैं। आम आदमी करे 420 तो सबसे पहले पुलिस गिरफ्तार करेगी। अगर नौकरी हुई तो तुरंत निकाले जाओगे। लेकिन स्टार बन जाओ फिर तो क्राइम करने का हक दे देती है दुनिया। ये है हमारे देश का उसूल। बिकाउ मीडिया अपराधी लोगों को समर्थन, पैसे की ताकत से अपराध जीत जाएगा? और पापी बच जाएगा?'