फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: विराट ने शतक लगाकर किया प्यार का इजहार, फिर अनुष्का ने किया दिल जीत लेने वाला काम

Fri, 03 Aug 2018 12:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma responses virat kohli for century in edgbaston against england
विराट कोहली

विराट कोहली ने बाधाओं से पार पाते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का डटकर मुकाबला करते हुए पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार शतक जमाया। यह उनके टेस्ट करियर के अब तक का सबसे बेहतरीन शतक माना जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान ने अकेले के दम पर मेहमान टीम के लिए मुकाबला संतुलित बना दिया।

anushka sharma responses virat kohli for century in edgbaston against england
virat kiss

टीम इंडिया ने इंग्लैंड की पहली पारी 287 के जवाब में पांच विकेट जल्दी गंवा दिए थे। उन्होंने 149 रन की लाजवाब पारी खेली और टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में एलिस्टर कुक का विकेट गंवा दिया। विराट कोहली का शतक इसलिए भी खास बना क्योंकि स्टैंड्स में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मौजूद थीं, जो अपने पति की बेहतरीन पारी की साक्षी बनी।

anushka sharma responses virat kohli for century in edgbaston against england
virat kohli

कोहली को अपनी पारी के दौरान दो जीवनदान मिले। जब वो 21 और 51 रन पर खेल रहे थे तब उनके दो कैच टपकाए गए। कोहली ने इंग्लैंड को उनकी गलतियों का सबक सिखाया और शतक जमाने के बाद जोर से दहाड़कर जश्न मनाया। जश्न मनाने के लिए कोहली ने अपने गले में बंधी अंगूठी निकाली और उसे चूमा। याद हो कि कोहली का 2014 में इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma responses virat kohli for century in edgbaston against england
virat kohli 100

कोहली ने 225 गेंदों की अपनी पारी में 22 चौके और एक छक्का जमाया। कोहली आउट होने वाले टीम इंडिया के आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्हें आदिल राशिद ने प्वाइंट पर स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों कैच आउट कराया। 

विज्ञापन
anushka sharma responses virat kohli for century in edgbaston against england
अनुष्का शर्मा

जब कोहली पवेलियन की तरफ लौट रहे थे तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने दिल जीतने वाला काम किया। कोहली मैदान में मौजूद दर्शकों का अभिवादन स्वीकारते हुए पवेलियन की तरफ लौट रहे थे। तब उनकी पत्नी अनुष्का ने भी खड़े होकर पति के लिए तालियां बजाई और उनकी शानदार पारी के लिए इशारों-इशारों में बधाई दी। अनुष्का को अपने पति पर गर्व महसूस हुआ। कोहली ने फिर मुस्कुराते हुए अपनी पत्नी को देखा और बल्ला दिखाकर अभिवादन स्वीकार किया। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed